CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 16 साल की लड़की को MP में कसाई को बेचा:पीड़िता बोली-24 दिन काले-पानी की सजा जैसे गुजरे, रायपुर से हर साल 500 बच्चियां लापता

16 साल की लड़की को MP में कसाई को बेचा:पीड़िता बोली-24 दिन काले-पानी की सजा जैसे गुजरे, रायपुर से हर साल 500 बच्चियां लापता

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मई |

रायपुर की 16 साल की नाबालिग को एमपी के छतरपुर में एक युवक को बेचा गया। वो जानवर काटने का काम करता था। 24 दिन तक उसकी कैद में रहने के बाद लड़की अब घर लौटी है। संवाददाता ने नाबालिग से जैसे ही बात करने की कोशिश की वो रो पड़ी।

इस दौरान हमने उसे हिम्मत दिलाई। इसके बाद ही उसने बात करनी शुरू की। जैसा नाबालिग ने बताया हमने उसे वैसा ही लिखा है। नाबालिग ने बताया “मैं बस्ती में अपने घरवालों के साथ रहती थी। घरवालों से कुछ बातों को लेकर नाराज थी। 21 फरवरी की शाम मैं घर छोड़कर रेलवे स्टेशन आ गई।

वह प्लेटफार्म में अकेले बैठी थी। तभी मेरे बगल में सुषमा पटेल आ गई। वो इधर-उधर की बातचीत करने लगी। उसने कहा कि उसकी कोई संतान नहीं है। वो उसकी बेटी की तरह है। मैं उसके झांसे में आ गई। वो मुझे डोंगरगढ़ ले गई।”

छतरपुर के गांव में बबलू कसाई को बेचा

नाबालिग ने बताया कि 2 दिन तक वहां रहने के बाद वो अपने भाई के साथ मुझे छतरपुर ले गई। वहां मुझे बेचने की कोशिश की, लेकिन ग्राहक नहीं मिला। फिर घूमने-फिरने का झांसा देकर राजस्थान ले गई। लेकिन वहां भी कोई खरीदार नहीं मिला। इसके बाद वापस छतरपुर आ गए।

इस दौरान डरा-धमका रखते। कुछ दिन बाद छतरपुर के ही एक गांव में बबलू कसाई से सौदा कर लिया। 5 मार्च को सौदा हुआ और 8 मार्च को बबलू ने उन्हें एक लाख दिए। पैसा देने के बाद बाबूलाल अहिरवार (30) मुझे अपने घर ले आया। पत्नी बनाकर रखने लगा तो मैंने उसका विरोध किया।

इसके बाद वो जबरदस्ती करने लगा। घर का हर काम करवाता। पानी लाने के लिए मुझे कई किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता। 30 मार्च को फोनकर भाई को पूरी बात बताई। भाई ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने 1 अप्रैल को रेस्क्यू कर मुझे छुड़ाया। बाबूलाल को पकड़ लिया।

हर साल रायपुर से 500 लड़कियां गायब हो रहीं

दरअसल, पुलिस ने एक रैकेट पकड़ा है। पूछताछ में राजधानी से गायब लड़कियों का सुराग मिलने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल रायपुर से औसतन 500 लड़कियां गायब हो रहीं है।

बस्तियों में रहने वाली नाबालिग लड़कियां निशाना

रायपुर में एक ऐसा गिरोह काम कर रहा है, जो बस्तियों में रहने वाली नाबालिग लड़कियों को निशाना बना रहा है। इनके टारगेट में 15 से 17 साल की बच्चियां होती हैं जो घर से असंतुष्ट होने के साथ ही बाहर जाकर कुछ करना चाहती हैं।

गिरोह में शामिल महिलाएं ऐसी बस्तियों में किराए का मकान लेती। पास-पड़ोस के घरवालों का भरोसा जीतती। इतना ही नहीं महिलाओं का गिरोह स्टेशन और बस स्टैंड में भी नजर रखते। वहां घर से भागी हुई लड़कियों को भी अपने निशाने में रखते हैं।

लड़कियों को 1 से 5 लाख रुपए में बेच रहे दलाल

झांसे में लेने के बाद नाबालिगों को ऊंचे सपने दिखाते। उन्हें बताया जाता कि वे जैसा जीना चाहती हैं वो बेहद आसान है। बस उन्हें घर से निकलना पड़ेगा। ​लड़कियां उनके झांसे में आ जाती। अपनी मर्जी से उनके साथ चली जाती, लेकिन बाहर जाते ही लड़कियों को एक से पांच लाख रुपए में बेच दिया जाता।

पुलिस ने ऐसे गिरोह में काम करने वाली महिला और जिन्होंने लड़कियां खरीदी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।

सुषमा पटेल कई लड़कियों को बेच चुकी

नाबालिगों को बहला-फुसलाकर युवकों को बेचने वाली सुषमा पटेल को छापा मारकर छतरपुर में पकड़ा गया। वो रायपुर में कई बस्तियों में किराए का मकान लेकर नाबालिगों को बेच चुकी है। पुलिस कई महीने से उसकी तलाश कर रही थी।

गिरोह में शामिल उसका भाई और एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। फरार भाई के पकड़े जाने पर इसमें और कई नए खुलासे होंगे।

हर बस्ती की जांच कर रहे- सीएसपी

सीएसपी पूर्णिमा लांबा ने बताया कि हर बस्ती की जांच कर रहे हैं। महिलाओं का इस तरह का गिरोह में शहर में कई जगहों पर काम कर रहा है। हम हर बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही ऐसी महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं।

Raipur Dog Bite : राजधानी में आवारा कुत्तों का आतंक, पूर्व महापौर के बेटे पर हमला
देवास में शादी के नाम पर ठगी: डेढ़ लाख रुपये लेकर दुल्हन हुई फरार, पहले से थी शादीशुदा…
छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: 47 नए पदाधिकारियों की टीम तैयार, चुनावी रणनीति को मिलेगा नया तेवर
रायगढ़ में कुत्तों के हमले से कोटरी की मौत: पानी की तलाश में बस्ती पहुंचा, जंगल में मिला शव
बालको चिमनी हादसे में गवाह को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी के साथ होटल से पकड़ा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arms Act action in Bhilai
Arms Act action in Bhilai : हथियार लहरा रौब झाड़ने वाला पुलिस की गिरफ्त में आते ही खुद लहराने लगा, देखिए Video : दादर पुलिया से गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में…

Durg Cooperative Society Scam
Durg Cooperative Society Scam : दुर्ग में 15 लाख रुपये के धान और बारदाना गबन का खुलासा, सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार

जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26…

CAF Jawan Death
CAF Jawan Death : ड्यूटी पर जा रहे CAF जवान की सड़क हादसे में मौत

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल…

Bhilai Viral Assault Video : भिलाई के नेहरू नगर में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी और 5 अपचारी बालकों को पकड़ा

Bhilai Viral Assault Video

Supebeda Water Supply Project : 12 माह जल आपूर्ति के लिए एनीकेट निर्माण को हरी झंडी

सीजी भास्कर, 07 जून। किडनी बीमारी की समस्या…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Fulbasan Yadav : फुलबासन यादव मामले के बाद सीधे सक्रिय हुए मुख्यमंत्री, फोन कर जाना हाल और दिए सख्त निर्देश

06/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Korba Robbery Case: हथियारबंद गिरोह का हमला, परिवार को बंधक बनाकर पूछा—“सौम्या चौरसिया का पैसा कहाँ है?”

14/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Sunetra Pawar Deputy CM : महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला डिप्टी CM, आज शाम शपथ ग्रहण

31/01/2026
CG RERA Action
छत्तीसगढ़

CG RERA Action : कॉमन एरिया हस्तांतरण में बड़ी लापरवाही! 595 बिल्डर्स को नोटिस, 989 प्रोजेक्ट जांच के घेरे में

07/06/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?