CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Urban Local Bodies Fund : नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 58.43 करोड़ की राशि जारी

Urban Local Bodies Fund : नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 58.43 करोड़ की राशि जारी

By Newsdesk Admin
14/07/2026
Share
Urban Local Bodies Fund
Urban Local Bodies Fund

सीजी भास्कर, 14 जुलाई :  प्रदेश के नगरीय निकायों (Urban Local Bodies) को वित्तीय मजबूती देने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभिन्न मदों में 58 करोड़ 43 लाख 14 हजार रुपये आबंटित किए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सोमवार को प्रदेश के सभी 194 नगरीय निकायों के लिए राशि जारी करने के आदेश जारी कर दिए। इस राशि से निकायों के लंबित भुगतान, मरम्मत एवं संधारण कार्यों के साथ ही अतिवृष्टि जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने में भी सहायता मिलेगी।

Contents
  • 14 नगर निगमों को मिले 27.82 करोड़ रुपये
  • Urban Local Bodies Fund  लंबित भुगतान और विकास कार्यों को मिलेगी गति
  • स्थानीय निकायों को मिलेगा वित्तीय संबल

14 नगर निगमों को मिले 27.82 करोड़ रुपये

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 14 नगर निगमों को 27 करोड़ 82 लाख 45 हजार रुपये आबंटित किए गए हैं। वहीं 56 नगर पालिकाओं को 18 करोड़ 71 लाख 39 हजार रुपये तथा 124 नगर पंचायतों को 11 करोड़ 89 लाख 30 हजार रुपये जारी किए गए हैं। आबंटित राशि अनिवार्य निधि, चुंगी क्षतिपूर्ति, उत्पाद कर, यात्री कर, बार कर तथा मुद्रांक मद के अंतर्गत दी गई है।

Urban Local Bodies Fund  लंबित भुगतान और विकास कार्यों को मिलेगी गति

नगरीय प्रशासन विभाग के अनुसार जारी राशि से निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से लंबित भुगतानों का निराकरण किया जा सकेगा। साथ ही सड़क, नाली, भवन और अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के मरम्मत एवं संधारण कार्यों में तेजी आएगी। बरसात के दौरान अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए भी निकायों को आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी।

स्थानीय निकायों को मिलेगा वित्तीय संबल

विभाग का मानना है कि समय पर राशि उपलब्ध होने से नगरीय निकायों को नियमित प्रशासनिक और विकास कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। इससे नागरिक सुविधाओं के रखरखाव के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करना है।

 

Good News for Bhilaiians : डम्पर, ट्रिपर, जेट मशीन, ई रिक्शा के लिए 9.52 करोड़ स्वीकृत, विधायक रिकेश ने डिप्टी सीएम का जताया आभार
Baba Ramdev Raipur : बाबा रामदेव की दो टूक, आंदोलन करो लेकिन बच्चों का भविष्य दांव पर मत लगाओ, बोले- खतरे में धर्म नहीं, देश का बचपन
Durg Kidnapping Murder Case: पैसे की वसूली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, होटल बना टॉर्चर रूम
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
Supreme Court Hearing Deferred : शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

Dhaba Operator Murder
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने को लेकर…

Government Land Encroachment
Government Land Encroachment : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से गरमाया मामला, पार्षद मुकुन्द पटेल ने SDM से कार्रवाई की मांग

अतिक्रमण और अवैध विक्रय को लेकर विवाद (Government…

IG Amresh Kumar Mishra
IG Amresh Kumar Mishra : धमतरी में IG अमरेश कुमार मिश्रा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा ने…

Ex Servicemen Training
Ex Servicemen Training : बंदूकें रखीं, सेवा नहीं छोड़ी, पूर्व सैनिकों की मुफ्त ट्रेनिंग से 27 से ज्यादा युवा सुरक्षा बलों में चयनित

राजधानी में पूर्व सैनिक रिटायरमेंट के बाद भी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?