CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, बनाए गए 6 नंबर के आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला?

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, बनाए गए 6 नंबर के आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला?

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर 1 अप्रैल केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महादेव बेटिंग एप मामले पर FIR दर्ज की है। FIR में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई की इस FIR में पूर्व सीएम बघेल नंबर 6 के आरोपी बनाए गए हैं। FIR में बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 आरोपियों के नाम हैं।पूर्व सीएम समेत 60 आरोपियों के यहां छापेमारीहाल ही में सीबीआई ने देशभर में भूपेश बघेल समेत तमाम आरोपियों के 60 लोकेशन्स पर छापेमारी की थी।

ये छापेमारी कई राजनेता, नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गई थी। यह छापेमारी छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में की गई थी। इस दौरान कई राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों, महादेव बुक के प्रमुख पदाधिकारियों और अन्य निजी व्यक्तियों के परिसरों पर तलाशी ली गई थी।राजनेताओं को दी जाती थी प्रोटेक्शन मनीसौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल विदेश में बैठकर बेटिंग एप चलाते हैं। इन पर आरोप है कि रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर बेटिंग एप से कुल आय का कुछ हिस्सा छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारीयों और राजनेताओं को बतौर प्रोटेक्शन मनी देते थे।क्या है पूरा मामला?महादेव बुक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जिसे रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर द्वारा प्रमोट किया गया था। ये दोनों आरोपी वर्तमान में दुबई में रह रहे हैं।

जांच में खुलासा हुआ है कि महादेव बुक के प्रमोटरों ने अपने गैरकानूनी सट्टेबाजी नेटवर्क को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए सार्वजनिक सेवकों को बड़ी मात्रा में ‘प्रोटेक्शन मनी’ दी थी।EOW से सीबीआई को सौंपी गई जांचइस मामले की शुरुआत छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा की गई थी। बाद में राज्य सरकार ने इस केस को सीबीआई को सौंप दिया ताकि मामले की गहन जांच हो सके और इसमें शामिल वरिष्ठ अधिकारियों व अन्य आरोपियों की भूमिका उजागर हो सके।

भूपेश बघेल भी आरोपीपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी इस मामले में सामने आया है। पहले से ही EOW की प्राथमिकी में उनका नाम दर्ज था, जिसे अब सीबीआई ने अपने केस में दोबारा शामिल किया है। वहीं, अब पूर्व सीएम बघेल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है।छापेमारी में क्या मिला?सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इनमें वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड शामिल हैं। छापेमारी अब भी जारी है, और जांच एजेंसी जल्द ही और खुलासे कर सकती है।

Lok Sabha Heated Debate : संसद में तीखी बहस, राहुल गांधी के आरोपों पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया निराधार
ASP DSP Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े फेरबदल, 3 आईपीएस समेत 95 एएसपी और डीएसपी के तबादले
नमक को रंग कर खाद के रूप में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, इस राज्य से चल रहा था गोरख धंधा
दो सपेरे बुलाकर पत्नी को सांप से कटवाया, पैरों पर घोंप दीं सुईयां… कानपुर में कांस्टेबल पति की घिनौनी करतूत
Voter List Revision : प्रारूप मतदाता सूची से पहले 55 हजार आवेदन, नाम जुड़वाने वालों की बढ़ी सक्रियता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Passenger Bus Accident : दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 5 यात्री घायल
Passenger Bus Accident : दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 5 यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक यात्री बस…

Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद
Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेम प्रसंग (Love…

Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट
Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल…

Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव
Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के प्रत्येक जिले में एक-एक…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, हादसों में 3 युवकों की मौत!

Chhattisgarh Heavy Rain Alert: प्रशासन ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?