CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanker Python Cruelty  : अजगर को बाइक से घसीटते हुए जंगल ले गया ग्रामीण, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

Kanker Python Cruelty  : अजगर को बाइक से घसीटते हुए जंगल ले गया ग्रामीण, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
03/08/2025
Share
Kanker Python Cruelty
Kanker Python Cruelty

सीजी भास्कर, 3 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद क्रूरता भरी घटना सामने आई है, जिसने वन्यजीव संरक्षण को लेकर प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला कांकेर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित आतुर गांव का है, जहां 31 जुलाई को दोपहर एक ग्रामीण ने पांच से छह फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया।

ग्रामीण सुरेश जैन के घर में कथित रूप से मुर्गी का शिकार करने आया यह अजगर जब पकड़ा गया, तो उसे जंगल में छोड़ने की बजाय अत्यधिक अमानवीय तरीके से उसके गले में रस्सी बांध दी गई। इसके बाद सुरेश ने अजगर को अपनी बाइक से 500 मीटर तक घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।

इस पूरी घटना का वीडियो एक अज्ञात शख्स ने पास से गुजरती कार से बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में अजगर की छटपटाहट और बेबस हालत को देखकर कई लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की आलोचना की और संबंधित प्रशासन को शिकायत की।

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस हरकत में आ गई। कांकेर पुलिस ने आरोपी सुरेश जैन को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राकृतिक वन्यजीवों के प्रति क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है, और उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है।

वन्यजीव विशेषज्ञों ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है और कहा है कि यदि किसी घर में वन्यजीव आ जाए, तो वन विभाग को सूचित करना चाहिए, न कि स्वयं ऐसी क्रूरता की जाए।

रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, डर के चलते झाड़ियों में छोड़ा, अस्पताल में नहीं बच सकी नवजात…
Ambikapur Double Murder Case : चोरी के बकरे ने खोला कत्ल का राज, पुलिस ने चाचा-भतीजे को किया गिरफ्तार
CG News : 5 लाख लेकर फरार हुआ बैंक का कैशियर, ग्राहकों के पैसे खाते में जमा ही नहीं किए, मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज
CG Vyapam Exam Calendar 2026 : इस तारीख से शुरू होंगी व्यापमं की परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल
Jaggi Murder Case : 23 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में फिर हलचल, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Iron Theft Case : पहली बार GM और AGM गिरफ्तार, प्लांट के अंदर से कर रहे थे मदद

BSP Iron Theft Case

PM Modi Australia Visit
PM Modi Australia Visit : मेलबर्न में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया ने सुनी

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

School Bus
School Bus : स्कूल बसों पर चला प्रशासन का डंडा, जांच में मिली बड़ी लापरवाही, नाबालिग वाहन चालकों पर भी कार्रवाई

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 10…

Meta Canada AI Data Center : AI की रेस में मेटा का सबसे बड़ा दांव

Meta Canada AI Data Center

Fraud Case
Fraud Case : पति की मौत के बाद भी नहीं रुकी ठगी, पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 85 लाख की ठगी

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?