सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की परीक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की कार्यस्थितियों को लेकर प्राचार्य मंच ने आवाज (Chhattisgarh Education) उठाई है। मंच ने बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को 19 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र जिला शिक्षा कार्यालय के माध्यम से छपवाने और ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखने की व्यवस्था खत्म करने की मांग की है।

परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग Chhattisgarh Education
मंच का कहना है कि प्रश्न पत्र छपवाकर उपलब्ध कराने से परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में मदद मिलेगी। संयोजक संजय शर्मा ने नवपदोन्नत प्राचार्यों को भी प्रश्न पत्र तैयार करने और विभागीय जिम्मेदारियां निभाने के समान अवसर देने की मांग की।
यह भी पढ़ें…Dhamtari Food Safety : धमतरी में गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई, रमन स्वीट्स का लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
तीनों स्तर के स्कूलों को समान अनुदान
प्राचार्य मंच ने हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परिसरों में संचालित प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं के लिए समान अनुदान देने की मांग रखी। साथ ही जिला शिक्षा कार्यालय में प्राचार्यों और शिक्षकों के लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने की बात कही।
मल्हार स्कूल मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
मंच ने मल्हार स्कूल से जुड़े मामले में किसी भी प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई से पहले उनका पक्ष सुनने की मांग की। मंच का कहना है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और स्कूलों के संचालन में बाहरी लोगों के अनुचित हस्तक्षेप पर रोक लगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें…Saudi Arabia Attack : सऊदी अरब में हमले से मचा हड़कंप, एक भारतीय समेत तीन की मौत और 10 घायल
कंप्यूटर ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांग
ज्ञापन में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कंप्यूटर ऑपरेटर तथा प्यून की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा आहरण एवं संवितरण अधिकारियों वाले स्कूलों में सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के कर्मचारियों की पदस्थापना की मांग की गई।
गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत की मांग
मंच ने प्राचार्यों और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने और स्कूलों को ऑनलाइन कामकाज के लिए जरूरी वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही प्राचार्यों की बैठकों को बीईओ स्तर पर आयोजित करने के बजाय संकुल समन्वयकों के माध्यम से जरूरी जानकारी जुटाने का सुझाव दिया।
खबरें और भी हैं…Toman Kumar Asian Gold Medal : ब्लास्ट में गंवाया पैर, हौसले से जीता एशियाई स्वर्ण; शीतल देवी के साथ रचा इतिहास


