CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घायलों की मदद कर रहे राहगीरों को वाहन ने कुचला: बलौदाबाजार में एक की मौत, 6 घायल…

घायलों की मदद कर रहे राहगीरों को वाहन ने कुचला: बलौदाबाजार में एक की मौत, 6 घायल…

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने पहुंचा युवक खुद हादसे का शिकार हो गया। मदद करते वक्त युवक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह हादसा पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गिर्रा पुलिया के पास देर रात की है।

बाइक सवारों की टक्कर

दरअसल, सलोनी निवासी यशवंत ध्रुव (26 वर्ष) और धनराज ध्रुव बाइक से पलारी से ग्राम जर्वे अपनी भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रात में गिर्रा पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

घायलों की मदद के लिए पुलिस ने वाहनों को रोका

जिस पर पलारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए रास्ते से गुजर रही दो गाड़ियों एक माजदा और एक पिकअप को रोका। पुलिस ने चालकों और राहगीरों से मदद मांगी। सोनू चौहान, प्रकाश चक्रधारी (33 वर्ष) और एक पुलिसकर्मी घायलों को उठाने लगे।

तभी सामने से तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने मदद करने वालों और पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सोनू चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाश चक्रधारी, पुलिस जवान और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन का चालक फरार हो गया।

एएसपी ने घायलों का हालचाल पूछा

पुलिस अपने वाहन और मददगारों की गाड़ियों से सभी घायलों को पलारी अस्पताल ले आई। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर हालत वाले पांच घायलों को बलौदाबाजार रेफर किया गया।

एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के हालात की जानकारी ली और पुलिसकर्मी से बात की। मामले की जांच जारी है, और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह घटना सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही की गंभीर समस्या को उजागर करती है। पुलिस द्वारा बुलाए गए निर्दोष मददगारों की मौत ने इस हादसे को और भी दुखद बना दिया। प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।

ED Raid in Dhamtari Bharat Mala Case : छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री के भाई और करीबियों के घर तड़के दी दबिश
PM Awas Yojana Extension Chhattisgarh: राज्य के शहरी परिवारों को मिल सकती है बड़ी राहत
Rural Awareness Drive: साईं महाविद्यालय ने गोद ग्राम खोपली में दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश
Kanker District Recruitment 2026 : पंचायत सचिव भर्ती की राह हुई आसान, कौशल परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी
CJ बोले-कलेक्टर का काम नदी में फावड़ा चलाना नहीं:अरपा की बदहाली पर जताई नाराजगी, कहा- सफाई कर रहे या फोटो खिंचाने दिखावा कर रहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?