CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आधी रात युवकों का नशे में उत्पात, हथियार लहराते कर दी फायरिंग……‼️ आधा दर्जन से ज्यादा युवकों की शिनाख्त के हो रहे प्रयास 🛑 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े कुछ लोग भी शामिल…..‼️

आधी रात युवकों का नशे में उत्पात, हथियार लहराते कर दी फायरिंग……‼️ आधा दर्जन से ज्यादा युवकों की शिनाख्त के हो रहे प्रयास 🛑 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े कुछ लोग भी शामिल…..‼️

By Newsdesk Admin
08/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 8 जून। विगत 6 जून वृहस्पतिवार को जीरो रोड से लेकर गौरव पथ से हाऊसिंग बोर्ड तक रात 11 बजे के बाद शराब के नशे में हथियार लहराते दहशत फैला रहे आधा दर्जन से अधिक लोगों की नामजद शिकायत आज थाना पहुंची है। इस दौरान ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े एक अन्य युवक का रास्ता रोक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग किए जाने की भी शिकायत थाना में पहुंची है। फूल नशे में अपना दबदबा बनाने 7 से 8 लोगों की यह दहशतगर्दी वैशाली नगर क्षेत्र में जमकर चर्चा में है। शिकायत बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी और पुलिस में हुई शिकायत के अनुसार 6 जून की रात 7 से 8 युवकों ने अपने वाहन जीरो रोड पर खड़े कर खुलेआम शराब का सेवन किया और हो हल्ला मचाते रहे। इस दौरान सड़क से आने जाने वालों ने इनके हाथ में तलवार और अन्य हथियार भी देखे। जीरो रोड सड़क के दोनों किनारे के रहवासियों ने बताया कि काफी देर तक बीच सड़क गाडियां खड़ी कर युवक शराब सेवन करते रहे। नशे में इनके द्वारा तेज वाहन से आसपास के क्षेत्र में जोर जोर से चिल्लाते हुए राउंड भी लगाया गया। सभी युवक देर रात तक शोर मचाते हुए वाहन से चक्कर लगाते रहे। इनके हाथ में हथियार भी थे। खबर यह भी मिली है कि चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से इनमें से कुछ युवकों की पहचान कर जीरो रोड के रहवासी शुक्रवार को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। शिकायतकर्ताओं ने दहशत फैला रहे ऐसे युवकों की पहचान कर इनके नाम सहित पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत दी है।

क्षेत्र में चर्चा है कि देर रात सड़क पर खुलेआम शराब सेवन, हो हल्ला कर हथियारों से लैस इन युवकों में से कुछ ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अलग अलग एसयूवी से इनका क्षेत्र की गलियों में चिल्लाते हुए रात को घूमना, हाथ में बेस बल्ला, तलवार लहराते हुए जीरो रोड पर महफ़िल जमाना और अनावश्यक घटना कारित करने के मनसूबे को जाहिर करता है। जिस ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े युवक को डराने हवाई फायर कर किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है, उसने भी अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।

संबंधित युवक ने बताया कि उन‌ लोगों से उसका कोई विवाद भी नहीं है। समान व्यवसाय में होने की वजह से वह फायरिंग और हथियार से डराने धमकाने वाली इस टोली में कुछ लोगों‌ को वो पहचानता है। उसने बताया कि रात को जब वह घर लौट रहा था तो उत्पात मचा रहे युवक शराब के नशे में थे और मेरा रास्ता रोक धमकाने लगे। तभी इनमें से एक ने गालियां बकते हुए रिवाल्वर निकाल मेरे पैर के पास से फायर कर दिया। इस बीच अन्य युवक हथियार ले खड़े थे। इस बीच सड़‌क पर इनका आतंक देख लोग रूकने लगे तो उन्हें गालियां देते हुए निकल जाने कहा गया। जब युवक इनसे बचता घर की ओर जाने लगा तभी भी ये लोग जोर से चिल्लाते हुए उसे धमका रहे थे। देर रात तक ये युवक वाहन का हार्न बजाते चिल्लाते हुए आस पास के क्षेत्र में ही घूमते रहे। इस घटना की शिकायत पुलिस अधिकारियों समेत राज्य के गृह मंत्री से भी की गई है।

आपके काम की खबर 🛑 5G, True 5G और 5G+ में क्या है अंतर…..❓फर्क समझिए वरना Speed के रिचार्ज करते समय बन जाएंगे बेवकूफ
Breaking News 🟠 सावन में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की छत्तीसगढ़ के भिलाई में होगी कथा 🟢 जयंती स्टेडियम में 25 जुलाई से शुभारंभ
Bhim Army Worker Suicide : भीम आर्मी कार्यकर्ता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने थाना इंचार्ज व दारोगा पर 75,000 रुपये की मांगे का आरोप लगाया
Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा
भाजपा सदस्यता अभियान में युवा विधायक रिकेश दुर्ग जिले में Top, छत्तीसगढ़ में फिलहाल दूसरे स्थान पर, बधाइयों का लगा तांता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Organic Farming
Organic Farming : नौकरी छोड़ खेती चुनी, अब जैविक चिन्नौर चावल से हर साल लाखों की कमाई कर रहे एमए पास युवा

पढ़ाई पूरी करने के बाद जहां अधिकतर युवा…

Property Registration : महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने का बढ़ा रुझान, शुल्क में छूट से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के…

Chhattisgarh Vidhan Sabha
Chhattisgarh Vidhan Sabha : पावस सत्र की रणनीति पर मंथन, विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की अहम बैठक

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस…

Land Lease in Chhattisgarh
Land Lease in Chhattisgarh : MLA रिकेश की पहल, शहरी पट्टा वितरण का रास्ता साफ, हजारों परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक

Land Lease in Chhattisgarh : वैशाली नगर विधायक…

Medical Colleges
Medical Colleges : छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को मिली नई रफ्तार, पांच नए कॉलेजों के लिए एनएमसी की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ के हजारों मेडिकल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?