CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai News: जाली नोट खपाते हुए पकड़ाया युवक, बोला कचरे के ढेर से मिले थे नोट

Bhilai News: जाली नोट खपाते हुए पकड़ाया युवक, बोला कचरे के ढेर से मिले थे नोट

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर 21 अप्रैल भिलाई। पुरानी भिलाई पुलिस ने एक युवक को जाली नोट खपाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित भिलाई-3 के जलाराम बेकरी पर पहुंचा था और वहां से एक आइसक्रीम खरीदने के बाद उसने वहां पर जाली नोट दिए। नोट का कागज बहुत ही पतला और प्रिंट बहुत ही निम्न स्तर का था। आरोपित ने चार से पांच दिन पहले भी उसी दुकान पर 200-200 के चार नोट खपाए थे। दोबारा जाली नोट देने पर दुकानदार ने उसे पहचान लिया और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 200 के 11 और 500 के 18 जाली नोट मिले।पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया है कि उसे भाठागांव रायपुर बस स्टैंड के पास कचरे के ढेर से नकली नोट मिले हैं

, लेकिन उसकी बातें संदेहास्पद लग रही है।पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित नोट को रखने व उसका असली के रूप में इस्तेमाल करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई है।पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र नगर आर्ट्स कालेज के पीछे सरायपाली जिला महासमुंद निवासी आरोपित नरेंद्र सिंह (43) को जाली नोट खपाते हुए गिरफ्तार किया गया है।आरोपित वर्तमान में रायपुरा रामनगर डीडी नगर रायपुर में किराये के मकान में रहता है। आरोपित शनिवार की रात को ज्योति स्कूल के पास चरोदा स्थित जलाराम बेकरी पहुंचा।वहां पर उसने 50 रुपये की आइसक्रीम पैक कराई और 500 रुपये का नोट दिया। वो नोट नकली थी। जिसके बाद दुकान संचालक विवेक कुलश्रेष्ठ ने पुरानी भिलाई पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ा।शिकायतकर्ता विवेक कुलश्रेष्ठ ने पुलिस को बताया कि

पांच दिन पहले भी आरोपित रात में दुकान पर पहुंचा था।उस समय शिकायतकर्ता के पिता गिरीशचंद्र कुलश्रेष्ठ दुकान पर थे। उस समय आरोपित ने कुछ कुछ सामान लिए और 200-200 के चार नोट दुकान में दिए थे।200 और 500 के नोट का सीरियल नंबर एकआरोपित ने पांच दिन पहले जो 200-200 के नोट दिए थे और शनिवार की रात को जो 500 रुपये का नोट दिया था, उनका सीरियल नंबर एक ही था। आरोपित ने आइसक्रीम के बदले नोट दिया तो शिकायतकर्ता ने नोट को हाथ में लिया तो उसे संदेह हुआ। जिसके बाद उसने पिता को फोनकर बुलाया। शिकायतकर्ता के पिता ने दुकान पर जाकर देखा तो उसने आरोपित को पहचान लिया। आरोपित द्वारा दिए गए नोट का मिलान करने पर उनका सीरियल नंबर भी एक मिला।और भी नोट खपा चुका है आरोपित, चोरी के मामले में जा चुका है जेलआरोपित नरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने और भी जाली नोट खपाए हैं। उसने रायपुर के एक कूलर दुकान और फल की दुकान पर नोट खपाए हैं। पुलिस उसे लेकर रायपुर गई तो कूलर की दुकान से 500 के दो नोट मिला। वहीं फल की दुकान की दुकान वाले से एक नोट मिला और एक नोट को उसने फाड़ दिया था। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को ये भी बताया कि वो चोरी के मामले में जेल जा चुका है। जाली के नोट के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh Excise News : आबकारी विभाग ने सुरक्षा और मैनपावर सप्लाई एजेंसियों पर लगाया डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना
मौत की रफ्तार, हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला, एक की हालत नाजुक
Dantewada News : नक्सलियों ने माड़ इलाके के आठ परिवारों को गांव से खदेड़ा
Bhavna Bohra Vidhan Sabha : वन्दे मातरम् से लेकर शिक्षक भर्ती तक, विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए संस्कृति, शिक्षा और जवाबदेही के सवाल
Elephant Calf Death : 17 दिन में 3 हाथी शावकों की मौत से हड़कंप, जंगल में उतरे ड्रोन और ट्रैप कैमरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?