CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP नेत्री के पति की दबंगई का वीडियो वायरल, लाठी-डंडों से युवक को दौड़ाकर पीटा

BJP नेत्री के पति की दबंगई का वीडियो वायरल, लाठी-डंडों से युवक को दौड़ाकर पीटा

By Newsdesk Admin
16/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। भाजपा नेत्री और ब्लॉक प्रमुख के पति ने अपने ड्राइवर और सहयोगी के साथ मिल कर एक युवक की बीच सड़क पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी है। पीड़ित युवक नाम चिंटू है। इस घटना का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Contents
  • राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
  • कांग्रेस ने साधा निशाना

घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की है। बीजेपी नेत्री पति की दबंगई का मामला सामने आते ही इसकी क्षेत्र में जमकर चर्चा है। बीजेपी की ब्लॉक प्रमुख संजना सैनी के पति से यह मामला जुड़ा हुआ है।

आपको बता दें कि मुरादाबाद जिले के कोतवाली ठाकुरद्वारा इलाके में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख संजना सैनी के पति का नाम वीर सिंह सैनी है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पिटाई से बचने का प्रयास कर रहा है। लेकिन वीर सिंह सैनी और उसके साथियों ने उसे दौड़ाकर पीटा।

इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कोई भी पीड़ित युवक की सहायता के लिए आगे नहीं आया।

राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

इस वीडियो ने न केवल स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मचा दी।

घटना के बाद वीर सिंह सैनी स्वयं थाने पहुंचा और चिंटू पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और चाकू से हमला कर घायल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

वहीं दूसरी ओर, पीड़ित चिंटू का दावा है कि उसकी पिटाई इसलिए की गई क्योंकि उसने वीर सिंह सैनी की गुंडागर्दी का विरोध किया था। चिंटू का कहना है कि यह पिटाई बदले की भावना से की गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण करवाया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने साधा निशाना

इस घटना ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। चूंकि यह घटना एक बीजेपी नेता से जुड़ी है, इसलिए विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।‌

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सत्ता के दम पर ऐसे दबंगों को खुली छूट दी जा रही है, जिसके कारण आम जनता डर और असुरक्षा के माहौल में जी रही है। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना में पीड़ित चिंटू ने कहा “मैंने केवल उनकी गुंडागर्दी का विरोध किया था। इसके बाद वीर सिंह सैनी और उसके साथियों ने मुझे दौड़ाकर लाठी-डंडों से मारा। मैं बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन कोई मेरी मदद के लिए नहीं आया। मेरे साथ अन्याय हुआ है। मैं चाहता हूं कि दोषियों को कड़ी सजा मिले।”

वीर सिंह सैनी ने कहा कि चिंटू ने मेरे साथ 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। मुझे चाकू मारकर घायल किया था। यह उसी का जवाब था. मैंने पुलिस को पूरी जानकारी दी है।‌जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
Relief from heatwave : IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में 30 मई तक झमाझम बारिश
Chhattisgarh News: राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को किया जा रहा डिपोर्ट, रायपुर पुलिस रवाना
अवैध कारोबार में संलिप्तता की शिकायत पर SP ने प्रधान आरक्षक को किया Suspend
मुंबई में सफर करने वालों के लिए Good न्यूज़….शुरू हुई AC लोकल सेवा
Sanchar Saathi App : विपक्ष के दबाव में सरकार ने वापस लिया…, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

West Bengal Politics
West Bengal Politics : TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह! 19 सांसदों की सूची पर सियासी बवाल, ममता के नेतृत्व पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 12 जून :  पश्चिम बंगाल की…

Bilaspur Minor Girls Assault Case : 7 वर्षीय दो बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप, परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के…

Ahmedabad TRB Recruitment 2026 : अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस में ट्रैफिक ब्रिगेड (TRB) के 526 पदों पर बंपर भर्ती.....पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Ahmedabad TRB Recruitment 2026: अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस में ट्रैफिक ब्रिगेड के 526 पदों पर बंपर भर्ती, 9वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Ahmedabad TRB Recruitment 2026 : अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस…

Korba Sanatan Protest : सनातन संतों पर टिप्पणी के विरोध में भूपेश और महंत का पुतला फूंका

कोरबा के गहरा दीपका स्थित बजरंग चौक पर…

Raigarh Prostitution Racket : 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

You Might Also Like

देश-दुनिया

असम और तमिलनाडु की राज्य सभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

26/05/2025
देश-दुनिया

पुलवामा हमले पर भड़के प्रमोद तिवारी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से पूछे कई सवाल

28/04/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: भाजपा ने भूपेश को बताया ‘गजनी’, कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

21/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बिलासपुर के विकास के लिए मिले 2 करोड़:MLA अग्रवाल बोले- हमारी सोच केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि, सभी वर्ग को सशक्त बनाना है

24/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?