CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Deputy Collector Rape Case : शादी का झांसा देकर डिप्टी कलेक्टर ने महिला आरक्षक से किया दुष्कर्म, एफआइआर दर्ज

Deputy Collector Rape Case : शादी का झांसा देकर डिप्टी कलेक्टर ने महिला आरक्षक से किया दुष्कर्म, एफआइआर दर्ज

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share
Deputy Collector Rape Case
Deputy Collector Rape Case

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : डौंडी थाना में एक डिप्टी कलेक्टर के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एक महिला आरक्षक की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। वहीं अब माना जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी कभी भी पुलिस कर सकती है।

दरअसल डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पिता रतन लाल उइके मूलतः डौंडी ब्लाक के ग्राम अवारी के रहने वाले हैं। अभी वर्तमान में बीजापुर जिले में पदस्थ है। उनके खिलाफ सीएएफ की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी करने का झांसा देकर करीबन एक साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे। जब वे शादी से मुकर गए तो महिला सीधे थाना पहुंच गई और शिकायत दर्ज करवाई।

कार की टक्कर से बाइक चालक की हुई थी मौत

करीबन आठ माह पहले डौंडी कच्चे मार्ग पर अवारी नाला अंधियाबाहरा के पास डिप्टी कलेक्टर दिलीप की कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। दिलीप उइके का ममेरा भाई और पिता उनकी मां का डौंडी से इलाज करवा कर वापस कार से गांव आ रहे थे। तभी डौंडी से आगे अवारी नाला के पास भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही एक बाइक की टक्कर कार से हो गई थी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

प्रभारी सीईओ से हटाए गए थे

मिली जानकारी अनुसार तीन माह पहले बीजापुर कलेक्टर ने दिलीप उइके को भोपालपटनम जनपद के प्रभारी सीईओ पद से हटाया था। तकरीबन डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके भोपालपटनम जनपद सीईओ के पद पर बने हुए थे। इस बीच वे काफी विवादित भी रहें।

वर्जन

थाने में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक सरकारी कर्मचारी ने शादी का झांसा देते हुए एक साल से शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस एफआइआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

-मोनिका ठाकुर, एएसपी, बालोद

Chhattisgarh Tableau 2025 : एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल, पीएम मोदी हुए प्रभावित
गुपचुप घुसपैठ, फर्जी पहचान और 142 गिरफ्तारियां….. ऐसे हुआ बांग्लादेशी नेटवर्क का भंडाफोड़
वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत
Dongargarh Encounter : डोंगरगढ़ मुठभेड़ अलर्ट – एक जवान घायल… सुरक्षा दस्ते ने मोर्चा संभाला
बिलासपुर में 6 लाख की चोरी का खुलासा: MP से दबोचा गया आरोपी, पूरा सामान बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?