CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आखिर मामा भांजा प्रतिष्ठान पर चल ही गया बुलडोजर…..पहचान छिपा हो रहा था व्यवसाय, निगम ने ढहाया अवैध कब्जा

आखिर मामा भांजा प्रतिष्ठान पर चल ही गया बुलडोजर…..पहचान छिपा हो रहा था व्यवसाय, निगम ने ढहाया अवैध कब्जा

By Newsdesk Admin
20/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। मामा-भांजा रेस्टोरेंट पर आखिर बड़ा एक्शन हो ही गया। कानपुर में इस प्रतिष्ठान द्वारा पहचान छिपाकर वेज फूड की जगह नॉनवेज परोसने को लेकर नगर निगम ने रेस्टोरेंट पर बुलडोजर की कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि मामा-भांजा रेस्टोरेंट की शिकायत बजरंग दल ने की थी और मौके पर पहुंचकर हंगामा भी किया था, जिसके बाद निगम को ये एक्शन लेना पड़ा।गौरतलब हो कि 26 सितंबर को किदवई नगर स्थित मामा-भांजा रस्टोरेंट का मालिक मुबीन अहमद अपनी पहचान छिपा हिंदू बन कर वेज बिरयानी में नॉनवेज लोगों को परोस रहा था। जानकारी होने पर खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट से खाने-पीने के सामानों के सैंपल लिए, वहीं इसको लेकर बजरंग दल प्रमुख विशाल ने किदवई नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद शुक्रवार को मामा-भांजा रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला। कानपुर नगर निगम में भी मामा-भांजा रेस्टोरेंट की शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि अवैध रूप से अतिक्रमण करके मामा-भांजा रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद रेस्टोरेंट का संचालन कर रहा था। पूरी जांच पड़ताल के नगर निगम के अधिकारियों ने रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाया।

कानपुर नगर निगम ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद ने दुकान के बाहर काफी अवैध कब्जा किया था, इसी को लेकर रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है।

कानपुर खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर मुबीन अहमद के खिलाफ उचित कानूनी कारवाई की जाएगी। बजरंग दल के लोगों के द्वारा हंगामा किए जाने के बाद से मामा-भांजा रेस्टोरेंट के बाहर लगने वाली भीड़ अब काफी कम हो गई है। मामा-भांजा रेस्टोरेंट में बिकने वाली वेज बिरियानी और कबाब में नॉनवेज मिलाए जाने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने सैंपल जरूर लिए थे, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से रिपोर्ट न आने की बात सामने आई है। फिलहाल खाने-पीने के सामानों में तरह-तरह की शिकायत आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार बेहद सख्त है और रेस्टोरेंट संचालकों को उनका पूरा ब्यौरा देने को कहा गया है। इस कार्रवाई से बजरंग दल के कार्यकर्ता खुश हैं। उनका कहना है कि उनको इस तरह की शिकायत जहां से भी आती है वह तत्काल उस पर एक्शन लेते हैं और पुलिस से इसकी शिकायत भी करते हैं।

अरविंद केजरीवाल का तंज, ‘पीएम मोदी की रगों में सिंदूर दौड़ता है या नहीं, लेकिन…’
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी, बोला – “ऊपर का 1 लाख 11 हजार लगेगा, दोगे तो समझो काम हो गया”
ChatGPT introduces new finance feature : अब बैंक अकाउंट और खर्चों पर रखेगा नजर
Induction Cooktop Demand Increase : देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर को लेकर अफरातफरी, गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, सरकार ने कहा – सप्लाई सुरक्षित
गडकरी का बड़ा संदेश: “आर्थिक ताकत और टेक्नोलॉजी से ही बनेगा भारत विश्वगुरु, निर्यात बढ़ाना है कुंजी”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?