CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Drunk youth murdered by family : शराब की लत से तंग परिवार बना हैवान

Drunk youth murdered by family : शराब की लत से तंग परिवार बना हैवान

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब की लत से परेशान युवक की उसके पिता और भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी। पहले उन्होंने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, फिर गला और मुंह दबाकर उसकी जान ले ली। (Drunk youth murdered by family)

Contents
  • हाथ-पैर बांधे, फिर मुंह और गला दबाकर की हत्या
  • फॉरेंसिक और पीएम रिपोर्ट से खुला राज : Drunk youth murdered by family

हत्या को आत्महत्या का रूप देने और सबूत छिपाने के लिए उन्होंने शव में जहर की शीशी भी रख दी। हालांकि पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद मामला हत्या का निकला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता, बड़े भाई और नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी इलाके की है।

एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि 20 मई को ग्राम रतखंडी निवासी उमेंद सिंह पटेल (52) बेलगहना चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे गौरीशंकर पटेल (23) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। शव के पास जहर की शीशी भी पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

शरीर पर चोट के निशान देखकर हुआ शक : Drunk youth murdered by family

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम की मदद से विस्तृत जांच की गई।

जांच के दौरान उमेंद के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला और मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर परिजनों से पूछताछ शुरू की।

हाथ-पैर बांधे, फिर मुंह और गला दबाकर की हत्या

पूछताछ में सामने आया कि गौरीशंकर शराब पीने का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था। घटना की रात भी वह नशे में था और परिवार वालों से मारपीट कर रहा था। इससे परेशान होकर पिता उमेंद सिंह, भाई शिवशंकर पटेल (18) और एक नाबालिग भाई ने उसे जमीन पर पटक दिया।

इसके बाद उन्होंने पहले रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधे, फिर मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मौत के बाद शव के पास जहर की शीशी को मुंह में ठूंस दिया गया। बाद में शीशी निकालकर शव के पास रख दी गई, ताकि मामला आत्महत्या लगे।

फॉरेंसिक और पीएम रिपोर्ट से खुला राज : Drunk youth murdered by family

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में ही मामला संदिग्ध लग रहा था। फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जब परिवार से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Illegal Sand Mining : तालाब पर चढ़ा रेत का अंबार, शिकायतों के बाद भी नहीं रुका अवैध कारोबार
Bijnor Honor Killing Case: मौसेरी बहन को भगाने के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
ट्रक ड्राइवर को निर्वस्त्र कर पीट-पीटकर हत्या: 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 पर ₹2000 का इनाम घोषित
Blanket Bank Initiative in Vaishali Nagar : गुरू घासीदास जयंती पर वैशाली नगर में कंबल बैंक की शुरुआत
BSF Republic Day Celebration Bhilai: सामरिक मुख्यालय में गरिमा, शौर्य और संकल्प के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Development Fund : CS की बैठक में 246 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, जनजातीय क्षेत्रों में होंगे 3,189 काम
Tribal Development Fund : CS की बैठक में 246 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, जनजातीय क्षेत्रों में होंगे 3,189 काम

जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों (Tribal Development Fund)…

President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी, CS ने ली समीक्षा बैठक
President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी, CS ने ली समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा (President Draupadi…

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, कीमतों में 70% तक कमी की उम्मीद

कैंसर के मरीजों को महंगे इलाज से राहत…

Bastar Drug Capsule Seizure : बस्तर में नशीली कैप्सूल बेचते युवक गिरफ्तार, 56 कैप्सूल जब्त

Bastar Drug Capsule Seizure : आरोपी को न्यायिक…

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?