CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amritotsav 2.0, NSS Chhattisgarh : शिक्षा से सफलता, सेवा से जीवन सार्थक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 में हुए शामिल

Amritotsav 2.0, NSS Chhattisgarh : शिक्षा से सफलता, सेवा से जीवन सार्थक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 में हुए शामिल

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
Amritotsav 2.0, NSS Chhattisgarh
Amritotsav 2.0, NSS Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 17 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह (Amritotsav 2.0, NSS Chhattisgarh) में आयोजित रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षा केवल डिग्री या नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूल आधार है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में रक्तदान सहित विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री साय ने रक्तदान कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ (Amritotsav 2.0, NSS Chhattisgarh) दीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन रक्षा का माध्यम है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह सबसे बड़ा दान है, जिसे बार-बार किया जा सकता है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन संपदा सहित अनेक क्षेत्रों में समृद्ध है। ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की पहचान पूरे देश में है। नक्सलवाद जैसी बाधाओं को सुरक्षा बलों के साहस और निरंतर अभियानों से समाप्त किया जा रहा है। जल्द ही बस्तर में विकास की गंगा बहेगी और एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने एनएसएस को समाज (Amritotsav 2.0, NSS Chhattisgarh) को जोड़ने वाला सशक्त विचार बताया।

कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा का भाव निहित है और रक्तदान सबसे बड़ा दान है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराते हुए उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सेवा जीवन का सार है। रक्तदान या शिक्षा—किसी भी माध्यम से सेवा जीवन को यशस्वी बनाती है।

कार्यक्रम में आयुक्त उच्च शिक्षा संतोष देवांगन, कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी, कुलसचिव प्रो. अम्बर व्यास सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक विद्यार्थी उपस्थित थे।

मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं भाजपा नेत्री रत्नावली, विभागीय मसले भी रखे, भ्रष्ट निकम्मे एवं हठधर्मी प्रवृत्ति वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची सौंपेंगी अगली मुलाकात में
Pakistan drug network India : पाकिस्तान-पंजाब कनेक्शन, रायपुर में 1 करोड़ की हेरोइन के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार, ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
Digital Token System : डिजिटल टोकन से आसान हुई धान खरीदी
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया
Cold Wave Death in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ठंड से 22 दिन में दूसरी मौत, बुजुर्ग की गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Snake Bite Compensation Scam : 17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में 3 लिपिक निलंबित
Snake Bite Compensation Scam : 17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में 3 लिपिक निलंबित

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाला (Snake…

Local Employment
Local Employment : स्थानीय रोजगार को लेकर क्यों बढ़ा विवाद, युवाओं की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी

बलौदाबाजार और हथबंद क्षेत्र में इन दिनों स्थानीय…

MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश
MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश

छत्तीसगढ़ के 18 साल पुराने मनरेगा घोटाला (MNREGA…

Limestone Mining
Limestone Mining : नई चूना पत्थर खदान को लेकर क्यों बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

सुहेला और आसपास के गांवों में इन दिनों…

Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू
Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित पूल पार्टी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?