CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : अदानी ने छत्तीसगढ़ में खरीदा एक और पावर प्लांट, आज से मालिक कोरबा के पताढ़ी लैंको पॉवर प्लांट के बने मालिक, 4 हजार करोड़ में हुई डील, NTPC के बाद छत्तीसगढ़ में दूसरा सबसे बड़ा बिजली उत्पादक समूह बना

CG News : अदानी ने छत्तीसगढ़ में खरीदा एक और पावर प्लांट, आज से मालिक कोरबा के पताढ़ी लैंको पॉवर प्लांट के बने मालिक, 4 हजार करोड़ में हुई डील, NTPC के बाद छत्तीसगढ़ में दूसरा सबसे बड़ा बिजली उत्पादक समूह बना

By Newsdesk Admin
22/08/2024
Share

आज से अडानी का हुआ पताढ़ी लैंको पॉवर प्लांट ,4 हजार करोड़ में हुई डील,अडानी ग्रुप के अधिकारी करेंगे ऑपरेट

सीजी भास्कर, 22 अगस्त। छत्तीसगढ़ में कोरबा के पताढ़ी स्थित लैंको पावर प्लांट को अडानी ग्रुप ने खरीद लिया है। खबर है कि करीब 4 हजार करोड़ में डील फाइनल हुई है। कल शाम हैदराबाद में दोनों प्रबंधन के प्रमुखों की बैठक में प्लांट को अडानी समूह को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी हुई। आज गुरुवार से इस प्लांट को अडानी के अधिकारी आपरेट करेंगे। बताया जा रहा है कि 5 महीने पहले यह डील 3900 करोड़ में हुई थी। प्लांट और मशीनरी चीनी कंपनी ने दिया था।

सूत्रों ने बताया कि लेंको प्रबंधन ने एक्सिस समेत कई बैंकों से प्लांट स्थापित करने बड़ा कर्ज लिया था। जिसके रि-पे के लिए बैंक चक्कर काट रहे थे।एनपीए होने से पहले एक्सिस बैंक ने सितंबर 2019 में एनसीएलटी में वाद दायर किया था। इसमें लैंको प्रबंधन ने कर्ज चुकाने से हाथ खड़े कर दिए थे। इस पर एनसीएलटी ने लैंको को दिवालिया घोषित कर दिया था। इस तरह से अडानी ने एनसीएलटी के जरिए बोली लगा पावर प्लांट का अधिग्रहण कर लिया है।इसे खरीदने रिलायंस पावर ने भी प्रयास किया था।कल ही डील के तुरंत बाद लैंको मैनेजमेंट ने कोरबा कॉल कर 21 अगस्त की डेट पर अपने सभी एकाउंट क्लोज करने कह दिया है। तकनीकी स्टाफ को छोड़ मेनेजमेंट स्तर के सभी काम अडाणी समूह कल से करने लगेगा। और अगले दो माह में पूरा टेकओवर हो जाएगा। इसके साथ ही अडाणी,एनटीपीसी के बाद छत्तीसगढ़ में दूसरा बड़ा बिजली उत्पादक समूह हो गया है।इसके साथ ही अडानी की छत्तीसगढ़ में यह तीसरी बिजनेस प्रापर्टी होगी । इससे पहले अदाणी ने तिल्दा को पास स्थित जीएमआर पावर प्लांट को टेक ओवर किया था ।

Coal Scam Chhattisgarh : सूर्यकांत तिवारी के करीबी के होटल में पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, ₹7.64 लाख जब्त
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् में बनाए गए सदस्य, भाजपा के दो और विधायकों को मिला स्थान
Chhattisgarh Cabinet Meeting 31 Dec: साय सरकार की साल के आखिरी कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य-शिक्षा और कर्मचारियों पर होगी चर्चा
Presidential Phone Call : दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच फोन कॉल, जानिए क्यों यह आम कॉल से पूरी तरह अलग होती है
पति बना हैवान, जहर दे पत्नी की हत्या, कब्रिस्तान में दफनाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?