CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Farm Medicine Center : किसानों के लिए खुशखबरी….! जन औषधि केंद्र की तरह खुलेगा ‘फसल औषधि केंद्र’

Farm Medicine Center : किसानों के लिए खुशखबरी….! जन औषधि केंद्र की तरह खुलेगा ‘फसल औषधि केंद्र’

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई| Farm Medicine Center : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) की 96वीं वार्षिक आम बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान में आए सुझाव के आधार पर कृषि विकास की रणनीति बनेगी। अमानक बीज, खाद, कीटनाशक एवं उर्वरक गंभीर विषय हैं, जिसे लेकर सरकार जल्द कड़ा कानूनी प्रविधान लाएगी। उर्वरकों के मूल्य पर भी काम करने की जरूरत है। सही कीमत तय होनी चाहिए। शिवराज ने जन औषधि केंद्र की तरह फसल औषधि केंद्र खोलने की बात कही। उन्होंने किसानों की उपयोगिता और मांग आधारित शोध की जरूरत पर जोर दिया। बैठक में आइसीएआर की वार्षिक रिपोर्ट जारी की (Farm Medicine Center)गई। साथ ही कृषि से संबंधित चार पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस दौरान राज्यों के कृषि मंत्री एवं अधिकारी भी मौजूद थे। सबने भविष्य में खेती और किसान समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

शिवराज ने कहा कि सोयाबीन, दलहन, तिलहन में अधिक शोध एवं काम करना होगा। गेहूं, चावल एवं मक्के के साथ अन्य फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए काम करना है। इसके लिए राज्यवार एवं फसलवार योजना बनाई जाएगी। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसका भी निरीक्षण किया (Farm Medicine Center)जाएगा। शिवराज ने कहा कि कृषि राज्य का विषय है। केंद्र को उनके साथ ही मिलकर काम करना होगा। राज्यों के सहयोग के बिना कृषि की उन्नति के प्रयास अधूरे हैं। खाद्यान्न के मामले में भारत रिकॉर्ड कायम कर रहा है। अन्न के भंडार भर रहे हैं। कभी हम अनाज आयात करते थे। आज निर्यात कर रहे हैं।

उपलब्धियों के साथ-साथ चुनौतियों पर भी करना होगा काम

कृषि मंत्री ने कहा कि रबी फसल से पहले राज्यों के साथ मिलकर फिर से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के जरिये किसानों तक विज्ञान को ले जाने की कोशिश होगी। रबी सम्मेलन दो दिन का होगा। पहले दिन रूपरेखा तय होगी, दूसरे दिन राज्यों के कृषि मंत्री तय रूपरेखा को अनुमोदित करते हुए कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे। शिवराज सिंह ने विज्ञानियों से कहा कि उपलब्धियों के साथ-साथ चुनौतियों पर भी काम करना (Farm Medicine Center)होगा। अनुसंधान की रूपरेखा चुनौतियों एवं उनके समाधान के मद्देनजर तय करें। किसानों की ओर से ऐसे उपकरण बनाने की मांग आ रही है, जो उर्वरकता की जांच कर सके और बता सके कि तय मापदंड के अनुसार उर्वरक की गुणवत्ता है या नहीं। उर्वरक उपयोगी है या नहीं।

Panchayat Secretary Suspension : निर्देशों की अवहेलना पड़ी भारी, पंचायत सचिव निलंबित
बड़ी वारदात: महिला कर्मचारी से कैश भरा बैग लूटा, चोरी की बाइक से पहुंचा था आरोपी
Truck Driver Robbery: तिफरा से पीछा कर चकरभाठा में ट्रेलर ड्राइवर को रोका, कार सवार युवकों ने मोबाइल और नकदी लूटी
New Train Service : रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर शुरू, यात्रियों को मिला सस्ता और सुगम सफर का तोहफा
राजस्व लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी, कोरबा कलेक्टर ने पटवारी को किया सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?