CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Diesel Theft : रात के अंधेरे में ट्रकों से उड़ाते थे डीजल, पुलिस ने खोला संगठित गिरोह का राज

Diesel Theft : रात के अंधेरे में ट्रकों से उड़ाते थे डीजल, पुलिस ने खोला संगठित गिरोह का राज

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Diesel Theft
Diesel Theft

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। रायगढ़ जिले में लंबे समय से ट्रक और ट्रेलरों से डीजल चोरी की घटनाओं से परेशान वाहन मालिकों को बड़ी राहत (Diesel Theft) मिली है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सुनसान जगहों पर खड़े भारी वाहनों को निशाना बनाकर डीजल चोरी करता था। कार्रवाई के बाद गिरोह के काम करने के तरीके का भी खुलासा हुआ है।

Contents
  • ट्रेलर से 100 लीटर डीजल चोरी होने पर खुला मामला Diesel Theft
  • पूछताछ में सामने आया गिरोह का पूरा नेटवर्क
  • बोलेरो, डीजल और औजार बरामद
  • चोरी का डीजल खरीदने वाला भी गिरफ्तार Diesel Theft
  • रात में सुनसान जगहों पर बनाते थे निशाना

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के डीजल के खरीददार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह काफी समय से योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था।

Diesel Theft

यह भी पढ़ें : Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana : 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के लिए आनलाइन पंजीयन शुरू 

ट्रेलर से 100 लीटर डीजल चोरी होने पर खुला मामला Diesel Theft

मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। तमनार निवासी गोपेश जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका ट्रेलर जेपीएल प्लांट के गेट नंबर 2, सलिहाभांठा के पास खड़ा था। रात में ट्रेलर में करीब 100 लीटर डीजल मौजूद था, लेकिन सुबह डीजल टैंक का ढक्कन टूटा मिला और पूरा डीजल गायब था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पूछताछ में सामने आया गिरोह का पूरा नेटवर्क

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भालूमुड़ा निवासी किशोर कुमार चौहान के पास चोरी का डीजल रखा हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता, कमलेश कुमार उरांव और कमल सिदार के साथ मिलकर ट्रक और ट्रेलरों से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि चोरी का डीजल ग्राम मुड़ागांव निवासी दुर्गाचरण पटेल को चार हजार रुपये में बेच दिया गया था और रकम सभी आरोपियों ने आपस में बांट ली।

यह भी पढ़ें : Paddy Transplanter : पैडी ट्रांसप्लांटर से किसान ने घटाई लागत, बढ़ाई उत्पादकता

बोलेरो, डीजल और औजार बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल और पेचकस बरामद किए। इसके बाद कमलेश कुमार उरांव को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की।

चोरी का डीजल खरीदने वाला भी गिरफ्तार Diesel Theft

जांच के दौरान चोरी का डीजल खरीदने वाले दुर्गाचरण पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर चोरी का डीजल चार हजार रुपये में खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : Child Rescue : बस स्टैंड पर बच्चों को देख टीम हुई सतर्क, पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

रात में सुनसान जगहों पर बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य देर रात बोलेरो वाहन में लोहे का सब्बल, प्लास्टिक ड्रम, पाइप और अन्य औजार लेकर निकलते थे। सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रकों और ट्रेलरों के डीजल टैंक का ढक्कन तोड़कर डीजल निकाल लेते थे। यदि चालक मौके पर मौजूद होता तो उसे धमकाकर वहां से भगा देते और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

फिलहाल मामले में फरार आरोपी फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता और कमल सिदार की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया (Diesel Theft) गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में ट्रकों और भारी वाहनों को निशाना बनाने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा चोरी करने वालों के साथ चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं : Excellent Players List  :  खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, सरकार ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

Kanker Placement Camp 2025 : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, निजी क्षेत्र में 500 पदों पर होगी भर्ती
Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल
Bageshwar Dham Hanumant Katha : सेवा भाव से भरा आयोजन, सम्मान समारोह में झलकी एकता और समर्पण की मिसाल
CG Breaking 🛑 दर्दनाक हादसा, दीवार से 10 फीट तक सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल पहुंची खून से सनी लिफ्ट, दुकान का सामान लेकर फोर्थ फ्लोर जा रहे नाबालिग लड़के की मौत
रजनेश सिंह बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश, 13 वर्षों की सेवा के बाद बड़ी पदोन्नति, सरकार ने संशोधित आदेश में दी पुष्टि

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Virat Kohli World Record : ऑकलैंड वनडे में विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Virat Kohli World Record : ऑकलैंड वनडे में विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली (Virat Kohli World Record) ने एक…

Ramayana Cast : रणबीर कपूर और यश ही नहीं, फिल्म में दिखेंगे 25 से ज्यादा सितारे, जानिए कौन निभा रहा राम, रावण और हनुमान का किरदार
Ramayana Cast : रणबीर कपूर और यश ही नहीं, फिल्म में दिखेंगे 25 से ज्यादा सितारे, जानिए कौन निभा रहा राम, रावण और हनुमान का किरदार

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण (Ramayana Cast) को…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर दो बड़ी कार्रवाई, 3.54 करोड़ का माल जब्त; राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने…

Extortion Case
Extortion Case :  रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 लोगों पर एफआईआर

राजधानी रायपुर में जमीन के पुराने सौदे को…

Bafna House Case
Bafna House Case :  जगदलपुर बाफना हाउस युवती मौत मामला: पोस्टमॉर्टम में फांसी से मौत की पुष्टि, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जगदलपुर के बाफना हाउस में 21 वर्षीय युवती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?