सीजी भास्कर, 05 अगस्त : बिलासपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Bilaspur Police Transfer) किया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में 13 निरीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस बदलाव में कोनी और मस्तूरी थाना प्रभारियों सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
यह भी पढ़ें : Illegal Teak Wood Seized : घर में छिपाकर रखी थी सागौन की लकड़ी, 15 चिरान और 2 पलंग-पाट जब्त
कोनी और मस्तूरी को मिले नए थाना प्रभारी
जारी आदेश के अनुसार रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को कोनी थाना प्रभारी (Bilaspur Police Transfer) बनाया गया है। वहीं निरीक्षक सलीम खाखा को मस्तूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मस्तूरी के तत्कालीन थाना प्रभारी कृष्णचंद्र सिदार का तबादला यातायात शाखा में किया गया है। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक हेमवंत चंद्राकर को लाइन अटैच किया गया है। कोनी थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय को कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ से जुड़े दायित्व सौंपे गए हैं।
यह भी पढ़ें : Fertilizer Crisis Gariaband : गरियाबंद में खाद संकट गहराया, ओडिशा से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर किसान
कई अनुविभागों में बदले गए अधिकारी
तबादला सूची (Bilaspur Police Transfer) के अनुसार निरीक्षक कपिल देव चंद्रा को चकरभाठा, नरेश चौहान को सरकंडा, सतीश कुमार साहू को कोटा तथा मनोज सिंह को सिविल लाइन अनुविभाग में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक संजय सिंह को मस्तूरी अनुविभाग, विजय चौधरी को जिला विशेष शाखा तथा विजय वर्मा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें : Sihawa Congress Meeting : मगरलोड सम्मेलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, इन मुद्दों पर भाजपा को घेरने का आह्वान
प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की कवायद
पुलिस प्रशासन के मुताबिक यह फेरबदल (Bilaspur Police Transfer) प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि नई तैनातियों से पुलिसिंग व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय भी मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें : High Tension Line Accident : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत



