CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CISF BSF Transfer : लोहा स्क्रैप चोरी की वजह से सीआईएसएफ अधिकारियों का तबादला!

CISF BSF Transfer : लोहा स्क्रैप चोरी की वजह से सीआईएसएफ अधिकारियों का तबादला!

By Newsdesk Admin
27/06/2026
Share
CISF BSF Transfer
CISF BSF Transfer

सीजी भास्कर, 27 जून : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की CISF यूनिट में पदस्थ दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला (CISF BSF Transfer)  किया गया है। हाल के दिनों में स्क्रैप की आड़ में लोहा चोरी की आशंका से इन तबादलों को जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन सूत्रों ने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि (CISF BSP Transfer) पूरी तरह अधिकारियों के पारिवारिक कारणों और उनके स्वयं के अनुरोध के आधार पर किया गया है।

Contents
  • पारिवारिक परिस्थितियों के चलते दिल्ली भेजे गए DIG
  • उप कमांडेंट निधि सिंह ने भी किया था अनुरोध
  • स्क्रैप चोरी से जोड़ने की अटकलों पर विराम

पारिवारिक परिस्थितियों के चलते दिल्ली भेजे गए DIG

जानकारी के अनुसार, CISF यूनिट BSP में उपमहानिरीक्षक (IPS) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी अप्रैल 2025 से भिलाई में पदस्थ थे। उनकी पत्नी भारतीय वन सेवा (IFS) की अधिकारी हैं और वर्तमान में दिल्ली के निकट पदस्थ हैं। इसके अलावा उनका एक छोटा बच्चा भी है।

इन पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने मार्च 2026 में CISF मुख्यालय से अनुरोध किया था कि उनका स्थानांतरण दिल्ली अथवा उसके आसपास की किसी CISF इकाई में किया जाए। मुख्यालय ने उनके आवेदन पर सहमति जताते हुए उनका तबादला दिल्ली कर दिया।

उप कमांडेंट निधि सिंह ने भी किया था अनुरोध

इसी तरह CISF यूनिट BSP में पदस्थ उप कमांडेंट निधि सिंह ने भी अपने स्थानांतरण के लिए महानिदेशक, बल मुख्यालय को आवेदन दिया था। बताया गया है कि उनके पति भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं, जो पहले भिलाई में GST विभाग में पदस्थ थे। मई 2026 में उनका तबादला कोलकाता हो गया। परिवार की परिस्थितियों और छोटे बच्चे को ध्यान में रखते हुए निधि सिंह ने भी कोलकाता अथवा उसके आसपास स्थित किसी CISF यूनिट में पदस्थापना का अनुरोध किया था।

स्क्रैप चोरी से जोड़ने की अटकलों पर विराम

हाल के दिनों में भिलाई इस्पात संयंत्र में स्क्रैप की आड़ में कथित लोहा चोरी के मामलों को लेकर इन तबादलों को विभिन्न चर्चाओं से जोड़ा जा रहा था। हालांकि सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारियों के तबादले का कारण केवल पारिवारिक परिस्थितियां हैं और यह उनके पूर्व में दिए गए आवेदन के आधार पर नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है।

Minor Death Mahasamund : 15 दिन बाद जंगल ने खोला राज, नाबालिग की मौत से गहराया रहस्य
​BMC bulldozer on illegal plotting: बाबादीप सिंह नगर में ढहाया गया निर्माण
नशेड़ियों को पीने पिलाने की सामग्री मुहैया कराने वाली महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार, वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
वाराणसी में 19 साल की युवती के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के आरोप में 23 के खिलाफ FIR दर्ज़
Domestic Violence Case: अंबिकापुर में महिला टीचर ने ASI पति की पिटाई, बेटी को बचाते हुए फूटा सब्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Naxal Arms Cache Seized : हथियारों का बड़ा जखीरा और 24 लाख नकद बरामद

Naxal Arms Cache Seized

Illegal Drug Tablets Seized : अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

Illegal Drug Tablets Seized

Bhilai YouTubers Blackmail Case : दो यूट्यूबर्स पर ब्लैकमेलिंग का केस, वीडियो हटाने के बदले वसूली का आरोप

Bhilai YouTubers Blackmail Case

AI Wild Buffalo Monitoring
AI Wild Buffalo Monitoring : AI कैमरों से होगी वन भैंसों की निगरानी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा संरक्षण और रोजगार का जिम्मा

सीजी भास्कर, 27 जून : छत्तीसगढ़ के राजकीय…

Mongra Barrage Water Crisis
Mongra Barrage Water Crisis : बारिश की बेरुखी से सूखा मोंगरा बैराज, 50 से अधिक गांवों में बढ़ा जल संकट

सीजी भास्कर, 27 जून : राजनांदगांव जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?