CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Basketball Players : भिलाई की बेटियों ने बास्केटबॉल में रचा इतिहास, 13 खिलाड़ियों को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी

Bhilai Basketball Players : भिलाई की बेटियों ने बास्केटबॉल में रचा इतिहास, 13 खिलाड़ियों को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जून : भिलाई की बास्केटबॉल प्रतिभाएं (Bhilai Basketball Players) लगातार राष्ट्रीय स्तर पर चमक रही हैं। हाल ही में कीर्ति, रीतिका निषाद, डी अनुषा और नेहा करवा का चयन सेंट्रल रेलवे और लखनऊ रेलवे में खेल कोटे के माध्यम से हुआ। यह सफलता कोच रोहित पटेल और दिवंगत राजेश पटेल की वर्षों की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने 2018 से इन बेटियों को भिलाई के राजेश पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षण दिया।

इससे पहले विद्या, रुखसार अली, वनीला, उर्वशी (एसईसीआर), मोनी अदला (ईस्टर्न रेलवे), आंचल यादव (वेस्टर्न रेलवे), रिया वर्मा, नागमणि और पूनम नायक (फॉरेस्ट विभाग) को भी खेल कोटे से नियुक्ति मिल चुकी है। 2018 से 2025 तक कुल 13 खिलाड़ियों (Bhilai Basketball Players) ने यह मुकाम हासिल किया है।

छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबॉल टीम (Bhilai Basketball Players) का प्रदर्शन भी देशभर में चर्चा का विषय रहा है। 2018 में सब-जूनियर नेशनल में कांस्य पदक से शुरुआत हुई, इसके बाद 2019 के जूनियर नेशनल (पटना) में रजत पदक, 2022 इंदौर और कांगड़ा में कांस्य व टॉप-5 पोजिशन, 2023 बैंगलोर में रजत और पांडिचेरी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक टीम ने जीता। 2024 के 3×3 नेशनल गेम्स (गोवा) में कांस्य और सीनियर नेशनल (भावनगर) में 5वां स्थान, वहीं 2025 में यूथ नेशनल में 17वें स्थान से चौथे स्थान तक का उछाल टीम के संकल्प और समर्पण को दर्शाता है।

इन उपलब्धियों के पीछे कोचिंग स्टाफ और बास्केटबॉल संघ के सभी सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। राज्य व जिला संघों के पदाधिकारियों, राष्ट्रीय निर्णायकों, पूर्व खिलाड़ियों और कोचों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

छत्तीसगढ़ की बेटियां कर रहीं राष्ट्रीय फलक पर राज

2018 से लेकर 2025 तक छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबॉल टीम ने निरंतर नेशनल टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कांस्य, रजत और अब स्वर्ण पदक जीतकर बेटियों ने राज्य का मान बढ़ाया है। कोच रोहित पटेल की मेहनत और खिलाड़ियों की लगन ने इस खेल में नई ऊर्जा भरी है।

13 खिलाड़ियों को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी

भिलाई की बास्केटबॉल खिलाड़ी बेटियों की मेहनत रंग लाई है। रेलवे और वन विभाग समेत विभिन्न संस्थानों में अब तक 13 खिलाड़ियों को खेल कोटे से सरकारी नौकरी मिल चुकी है। यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

Kawardha Hostel Student Death : छात्रावास में छात्रा की मौत से हड़कंप, हटाई गई अधीक्षिका
Congress Revamp : राहुल की टीम सक्रिय, जिलाध्यक्ष चयन में पारदर्शिता और जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग की नई लकीर
Bhupathi surrender : भूपति के झुकते ही बिखरा माओवादी किला, 170 से अधिक माओवादी हथियार लेकर समर्पण को निकले
भिलाई के खुर्सीपार में चाकू-खंजरबाजों पर बड़ी कार्रवाई,  चापड़ भी जब्त, 4 गिरफ्तार
Bus Accident Kenda Valley: 40 फीट गहरी खाई के किनारे अटकी बस, एक युवक की मौत; पेड़ ने बचाई 31 यात्रियों की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने जारी की हेल्पलाइन

रायपुर: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण…

Bhilai Vehicle Theft Case
Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

Bhilai Vehicle Theft Case : भीड़भाड़ वाले कथा…

BJP Leader Fight Video
BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

BJP Leader Fight Video : पुलिस ने दोनों…

Bhojraj Nag Rain Statement
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

Bhojraj Nag Rain Statement :सांसद ने दावा किया…

Bilaspur Custody Death Case
Bilaspur Custody Death Case : कस्टडी मौत मामले में CBI ने दर्ज की हत्या की FIR

Bilaspur Custody Death Case :कोर्ट ने कहा है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?