CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM will inaugurate the overbridge : कचना रेलवे फाटक पर खत्म होगी जाम की परेशानी

CM will inaugurate the overbridge : कचना रेलवे फाटक पर खत्म होगी जाम की परेशानी

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। राजधानी रायपुर के लोगों को ट्रैफिक जाम से जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद कचना ओवरब्रिज शुक्रवार से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शाम को इसका लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री Arun Sao भी मौजूद रहेंगे। (CM will inaugurate the overbridge)

Contents
  • रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत
  • लोकार्पण समारोह के दौरान रहेगा रूट डायवर्जन : CM will inaugurate the overbridge

49 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ओवरब्रिज : CM will inaugurate the overbridge

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार कचना ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 49 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। शासन ने मार्च 2022 में 48.78 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी थी, जबकि सितंबर 2023 में निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी किया गया।अनुबंध के अनुसार परियोजना को 18 महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन रेलवे से ड्राइंग-डिजाइन और गर्डर संबंधी मंजूरी समय पर नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया है।

रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत

शंकरनगर-खम्हारडीह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है। इसी रास्ते से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। दूसरी ओर रायपुर-वाल्टेयर रेललाइन पर लगातार ट्रेनों की आवाजाही के चलते कचना रेलवे फाटक कई बार बंद करना पड़ता था, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता था।ओवरब्रिज शुरू होने के बाद अब लोगों को फाटक पर रुकना नहीं पड़ेगा और आवागमन पहले की तुलना में ज्यादा तेज और सुगम होगा।

लोकार्पण समारोह के दौरान रहेगा रूट डायवर्जन : CM will inaugurate the overbridge

लोकार्पण समारोह को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक खम्हारडीह से कचना और कचना से खम्हारडीह जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।यातायात पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन प्लान के मुताबिक अनुपम नगर से कचना जाने वाले वाहन श्रीराम नगर ओवरब्रिज, अशोका रतन और बीएसएनएल कार्यालय होते हुए कचना की ओर जा सकेंगे। वहीं कचना से खम्हारडीह जाने वाले वाहन बीएसएनएल कार्यालय और श्रीराम नगर ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान
सीएम योगी के लिए कैसा होगा आने वाला समय? मुस्लिम ज्योतिष सैयद हसन ने की भविष्यवाणी
DFO Transfer : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी जानकारी
CSMCL ओवरटाइम घोटाला: 115 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार, कर्मचारियों तक नहीं पहुंचा भुगतान
फर्जी नियुक्ति घोटाला: 5 विभागों में नकली जॉइनिंग लेटर जारी, सचिव-उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai ATM Theft Case
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

Bhilai ATM Theft Case : साइबर टीम और…

Bhilai Staff Nurse Death
Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Bhilai Staff Nurse Death  :पुलिस घटना के कारणों…

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?