CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत

VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत

By Newsdesk Admin
16/07/2026
Share
VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत
VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : ग्रामीण विकास मंत्रालय की केंद्रीय टीम ने विकसित भारत-गारंटी रोजगार मिशन के तहत कबीरधाम जिले में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। दो दिवसीय दौरे पर पहुंची टीम ने आंगनबाड़ी भवन, डबरी निर्माण, बोरवेल रिचार्ज, आजीविका गतिविधियों और रोजगार कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, समय पर मजदूरी भुगतान और ग्रामीणों को 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारियों की सराहना की। (VBG Ramji Scheme)

Contents
  • केंद्रीय टीम ने मैदानी तैयारियों का लिया फीडबैक
  • रोजगार देने में प्रदेश में अग्रणी बना कबीरधाम
  • आंगनबाड़ी, डबरी और मत्स्य पालन कार्यों का किया निरीक्षण
  • मजदूरों और महिला समूहों से किया संवाद
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण

 

यह भी पढ़ें : Jashpur Anganwadi : 56 करोड़ 57 लाख की लागत से बनेंगे 484 नए आंगनबाड़ी भवन, बच्चों और माताओं के पोषण व शिक्षा को मिलेगा नया आधार

 

केंद्रीय टीम ने मैदानी तैयारियों का लिया फीडबैक

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) पी.के. शर्मा और अवर सचिव राहुल कुमार श्रीवास्तव ने जिला पंचायत के अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों के साथ बैठक कर योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कार्यों की स्वीकृति प्रक्रिया, युक्तधारा पोर्टल पर एंट्री, रोजगार की मांग, ऑनलाइन एनएमएमएस उपस्थिति, समय पर मजदूरी भुगतान और 125 दिनों के रोजगार की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Government Action : मुख्य सचिव ने कसा शिकंजा, सभी विभागों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

 

रोजगार देने में प्रदेश में अग्रणी बना कबीरधाम

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने केंद्रीय टीम को बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में पर्याप्त कार्य स्वीकृत किए गए हैं और मांग के अनुसार निर्माण कार्य लगातार शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकसित भारत-गारंटी रोजगार मिशन (VBG Ramji Scheme) के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार अग्रणी बना हुआ है। इस पर केंद्रीय अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

 

यह भी पढ़ें : PM Matsya Sampada Yojana Chhattisgarh : मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 20 लाख की कमाई और 20 लोगों को दिया रोजगार

 

VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत
VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत

आंगनबाड़ी, डबरी और मत्स्य पालन कार्यों का किया निरीक्षण

केंद्रीय टीम ने ग्राम पंचायत रेंगाखारखुर्द में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता, मानव दिवस और मजदूरी भुगतान की जानकारी ली। चिखली में तालाब आधारित मत्स्य पालन गतिविधियों का अवलोकन किया, जबकि पोड़ी गांव में सामुदायिक बोरवेल रिचार्ज पिट और हितग्राही रामभजन के निजी डबरी निर्माण का निरीक्षण किया। हितग्राही ने बताया कि डबरी बनने से सिंचाई सुविधा बढ़ी है और मत्स्य पालन से अतिरिक्त आय का स्रोत भी मिला है।

 

यह भी पढ़ें : School Building Crisis : भवन के इंतजार में बच्चों की पढ़ाई जारी, ग्रामीणों ने कहा- स्कूल चाहिए, सुविधाएं भी चाहिए

 

मजदूरों और महिला समूहों से किया संवाद

जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम पंचायत राजानवागांव में केंद्रीय अधिकारियों ने मजदूरों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान रोजगार, आजीविका, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और ग्राम विकास में समुदाय की भूमिका पर विस्तार से बातचीत की गई। ग्रामीणों से सुझाव भी लिए गए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

 

यह भी पढ़ें : Illegal Mining Action : ड्रोन सर्वे से पकड़ी गई खनिज माफियाओं की चोरी, केंद्रीय उड़नदस्ता टीम की औचक छापेमारी से मचा हड़कंप

 

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण

केंद्रीय टीम ने नेउरगांव खुर्द में विकसित भारत-गारंटी रोजगार मिशन के तहत विकसित उद्यान का निरीक्षण किया, जहां 500 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं। अधिकारियों ने पौधों के रखरखाव की समीक्षा करने के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी, तकनीकी अमला, जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

खबरें और भी हैं : Panchayat Secretary Action : दुकान नीलामी की राशि निजी पास रखने पर पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोकी

 

बिजली कटौती से परेशान लोग, NSUI ने विभाग के खिलाफ घेराव का ऐलान किया
बालोद में नशेड़ी युवक ने महिला के घर में घुसने की कोशिश की, मोहल्लेवालों की मदद से पकड़ा गया
172 करोड़ के ओवरटाइम घोटाले में पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी की रिमांड 25 जुलाई तक बढ़ी, सिंडिकेट से होगी आमने-सामने पूछताछ
CG Suposhan Vriksha Munga  : ‘सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा छत्तीसगढ़ में जनआंदोलन
Illegal liquor sale at Biryani Centre : आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?