CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Matsya Sampada Yojana Chhattisgarh : मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 20 लाख की कमाई और 20 लोगों को दिया रोजगार

PM Matsya Sampada Yojana Chhattisgarh : मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 20 लाख की कमाई और 20 लोगों को दिया रोजगार

By Newsdesk Admin
29/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के युवा अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक मछली पालन को अपनाकर सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा विकासखंड के ग्राम बेलदार सिवनी निवासी प्रकाश धीवर आज क्षेत्र के किसानों के लिए रोल माडल बन गए हैं। शासन की (PM Matsya Sampada Yojana Chhattisgarh) और विभागीय सहयोग से उन्होंने न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि 20 अन्य लोगों के लिए भी आजीविका का रास्ता खोला है।

Contents
  • 12वीं के बाद शुरू किया सफर
  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मिला साथ
  • केसीसी से मिला आर्थिक संबल
  • 20 परिवारों को मिल रहा सहारा

12वीं के बाद शुरू किया सफर

प्रकाश धीवर ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वरोजगार को चुना। उन्होंने मछली पालन विभाग से मार्गदर्शन लेकर ‘जय महामाया मछुआ सहकारी समिति’ का गठन किया। वहां उन्होंने ग्राम पंचायत के तालाबों को नियमानुसार 10 साल के पट्टे पर लिया और निजी तालाबों को लीज पर लेकर मछली पालन का कार्य आरंभ किया। आज उनकी समिति के पास कुल पांच तालाब (8.835 हेक्टेयर) हैं, जहाँ प्रतिवर्ष 25 टन तक मछली उत्पादन हो रहा है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मिला साथ

प्रकाश की सफलता में केंद्र सरकार की (PM Matsya Sampada Yojana Chhattisgarh) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योजना के तहत उन्हें 40 प्रतिशत अनुदान पर एक चार पहिया वाहन प्राप्त हुआ है। यहां फायदा यह हुआ कि अब वे अपनी उपज को रायपुर, खरोरा और बलौदा बाजार जैसे बड़े बाजारों में ‘जीवित मछली’ के रूप में बेच पाते हैं, जिससे उन्हें मंडी में बेहतर दाम मिलते हैं। इस आधुनिक व्यवस्था से उनकी वार्षिक आमदनी 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

केसीसी से मिला आर्थिक संबल

मछली पालन में बीज, जाल और चारे की व्यवस्था के लिए प्रकाश ने जिला सहकारी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से 3 लाख रुपये का ऋण भी लिया है। जहां पहले पूंजी के अभाव में काम रुक जाता था, वही अब न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण मिलने से व्यवसाय में निरंतरता बनी रहती है। प्रकाश का कहना है कि शासन की योजनाओं ने उनके जैसे युवाओं को अपनी जमीन पर ही बड़ा कारोबार खड़ा करने का साहस दिया है।

20 परिवारों को मिल रहा सहारा

आज प्रकाश धीवर अकेले सफल नहीं हैं। उनकी समिति से 21 सदस्य जुड़े हुए हैं और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से वे 15 से 20 स्थानीय लोगों को रोजगार दे रहे हैं। (PM Matsya Sampada Yojana Chhattisgarh) के माध्यम से मिली यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है। शासन की नीतियों और प्रकाश की मेहनत ने मिलकर बेलदार सिवनी को मत्स्य पालन का केंद्र बना दिया है।

Injured deer strays from the forest and reaches the village : वन विभाग को सौंपी जानकारी
Police Assault Video Durg: रेलवे स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी की कार्रवाई पर उठे सवाल
Coal Levy Scam : सौम्या चौरसिया व निखिल चंद्राकर पर शिकंजा, ईडी ने 2.66 करोड़ की 8 संपत्तियां कुर्क कीं
Bilaspur illegal coal depot action : 1500 टन कोयला जब्त, डिपो सील
HC’s comment on compassionate appointment : परिवार की जिम्मेदारी अहम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada truck driver suicide case : सड़क हादसे के बाद दी जान, वीडियो में मारपीट और धमकी के लगाए आरोप

सीजी भास्कर, 13 जून। दंतेवाड़ा जिले में एक…

Chhattisgarh new medical colleges approval : स्वास्थ्य मंत्री बोले- अपील के बाद मिलेगी मंजूरी

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ के पांच नए…

Jal Jeevan Mission irregularities action : अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर

सीजी भास्कर, 13 जून। मुंगेली जिले में जल…

Giriraj Singh targets Congress in Raipur : गरीबी समझने गए थे युवराज, मोदी ने गरीबी को जिया

सीजी भास्कर, 13 जून। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज…

Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Bhupesh Baghel Kurmi Samaj Controversy: ‘सम्मान नहीं तो न्योता भी नहीं’, बालोद में मंच से फूटा गुस्सा

19/01/2026
Amit Baghel Surrender News
छत्तीसगढ़राज्य

Amit Baghel Surrender News : दो महीनों से गायब रहे, अब सरेंडर की आहट – अमित बघेल की मां का निधन; थाने और कोर्ट में पुलिस का कड़ा पहरा

05/12/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

Naxalism Issue Chhattisgarh : नक्सल मुद्दे पर राजनीति क्यों, सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा वार, जवानों के सम्मान की दी नसीहत

01/04/2026
Mahtari Vandan Scheme Benefits
छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Scheme Benefits : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा संबल, आर्थिक सहायता से बेटियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान

08/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?