CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Monsoon Plantation Review : लगाए पौधे या सिर्फ कागजों में दिखाया काम, अब उद्योगों से मांगा जाएगा पूरा हिसाब

Monsoon Plantation Review : लगाए पौधे या सिर्फ कागजों में दिखाया काम, अब उद्योगों से मांगा जाएगा पूरा हिसाब

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share
Monsoon Plantation Review
Monsoon Plantation Review

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून के दौरान औद्योगिक इकाइयों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण (Monsoon Plantation Review) कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आज रायपुर में अहम बैठक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से आयोजित इस बैठक में उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों, पौधों के संरक्षण और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक 08 जुलाई (बुधवार) को सुबह 11:30 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस स्थित न्यू कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगी। इसका उद्देश्य उद्योगों द्वारा संचालित हरित अभियान की प्रगति का आकलन करना और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

Contents
  • सचिव अंकित आनंद करेंगे बैठक की अध्यक्षता
  • वृक्षारोपण की प्रगति और रखरखाव की होगी समीक्षा
  • उद्योगों को उपलब्धियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश

सचिव अंकित आनंद करेंगे बैठक की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष अंकित आनंद (Ankit Anand) करेंगे। बैठक में राज्य की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के अधिकृत प्रतिनिधि, मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

वृक्षारोपण की प्रगति और रखरखाव की होगी समीक्षा

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव राजू अगसिमनी (Raju Agasimani) ने बताया कि बैठक में उद्योगों द्वारा प्रस्तावित और संचालित वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति, लगाए गए पौधों के संरक्षण और रखरखाव की व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा उद्योगवार कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे, ताकि राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

उद्योगों को उपलब्धियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश

मंडल ने सभी संबंधित औद्योगिक इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने वृक्षारोपण लक्ष्य, अब तक की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। बैठक में उद्योगवार प्रगति का मूल्यांकन कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। राज्य सरकार का उद्देश्य मानसून के दौरान अधिक से अधिक वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और दीर्घकालिक पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करना है।

Urban Event Guidelines : सार्वजनिक जगहों पर आयोजन अब नहीं होगा बिना अनुमति, नए नियम लागू
OP Choudhary Grant Demands Passed : छत्तीसगढ़ विधानसभा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों के लिए 11,470 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित
Transfer Of Patwaris : रायगढ़ में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की बड़ी कार्रवाई…एक साथ 169 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर…
Fake Encounter Case Chhattisgarh : एनकाउंटर या साजिश? हाई कोर्ट ने दी चेतावनी, बिना सबूत किसी मुठभेड़ को…!
Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour : दौरे से पहले सियासी तकरार तेज, रमन सिंह और भूपेश बघेल आमने-सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?