CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

By Newsdesk Admin
10/10/2026
Share
Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

ट्रेनों की निगरानी के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में ट्रेनों की देरी रोकने के लिए शुरू की गई हाईटेक लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था के बावजूद यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई है। 4 सितंबर से मंडल के 47 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यह व्यवस्था लागू की गई थी। इसका उद्देश्य ट्रेनों की लोकेशन पर लगातार नजर रखकर परिचालन में सुधार करना था, लेकिन कई रेलखंडों पर ट्रेनें अब भी घंटों देरी से चल रही हैं। (Bilaspur Railway)

शुरुआती पड़ताल में बिलासपुर-चांपा, चांपा-रायगढ़ और बिलासपुर-अनूपपुर रेलखंडों पर सबसे ज्यादा देरी सामने आई है।

 

Contents
  • ट्रेनों की निगरानी के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं
  • मालगाड़ियों का दबाव और तकनीकी समस्याएं बनी वजह : Bilaspur Railway
  • उत्कल और वैनगंगा एक्सप्रेस में घंटों की देरी
  • आउटर पर सिग्नल और मेमू ट्रेनों की देरी से परेशानी : Bilaspur Railway
  • रेलवे ने बताई परिचालन से जुड़ी तकनीकी वजहें

यह भी पढ़ें : Health Department Recruitment : हाई कोर्ट बिलासपुर ने छत्तीसगढ़ के सचिव को तलब कर मांगा शपथपत्र, जानिए क्या है मामाला

मालगाड़ियों का दबाव और तकनीकी समस्याएं बनी वजह : Bilaspur Railway

रेलवे के व्यस्त रेलखंडों पर मालगाड़ियों का दबाव और विकास कार्यों के कारण यात्री ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ रहा है। सिग्नलिंग की समस्या, बार-बार ट्रैफिक ब्लॉक और दूसरी ट्रेनों को रास्ता देने के कारण परिचालन प्रभावित हो रहा है। एक ट्रेन के लेट होने से उसके पीछे चलने वाली दूसरी ट्रेनें भी देरी से चलने लगती हैं।

एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को प्राथमिकता मिलने के कारण लोकल और मेमू ट्रेनों को छोटे स्टेशनों की लूप लाइन पर रोकना पड़ता है। वहीं, बिलासपुर स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड में बार-बार आगमन का संभावित समय बदलने से यात्रियों को ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिल पाती।

 

यह भी पढ़ें : Champa Korba Third Rail Line : 755 करोड़ की रेल परियोजना से बदलेगी तस्वीर, यात्री सुविधाओं और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

 

उत्कल और वैनगंगा एक्सप्रेस में घंटों की देरी

यात्री सुनीता वर्मा के मुताबिक, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस का निर्धारित आगमन दोपहर 12 बजे था, लेकिन ट्रेन करीब 1:30 बजे पहुंची। इस दौरान डिस्प्ले बोर्ड पर हर 15 मिनट में नया संभावित समय दिखाया जा रहा था। यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा।

वहीं, राजेश जायसवाल ने बताया कि यशवंतपुर-कोरबा वैनगंगा एक्सप्रेस का बिलासपुर पहुंचने का समय सुबह 9:15 बजे था, लेकिन ट्रेन दोपहर 12 बजे पहुंची। करीब पौने तीन घंटे की देरी के कारण उनकी आगे की बस छूट गई। उन्होंने लंबे इंतजार के दौरान पीने के पानी और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने की परेशानी भी बताई।

 

यह भी पढ़ें : Raipur Railway Project : 175 करोड़ की बड़ी रेल सौगात, CM साय ने जताया PM मोदी और रेल मंत्री का आभार

आउटर पर सिग्नल और मेमू ट्रेनों की देरी से परेशानी : Bilaspur Railway

आलोक तिवारी के अनुसार, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का निर्धारित आगमन दोपहर 1:50 बजे था, लेकिन ट्रेन करीब 3:20 बजे बिलासपुर पहुंची। आउटर पर सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन खड़ी रही। पूछताछ काउंटर से भी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी।

गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू के यात्री अमित महतो ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे आने वाली ट्रेन करीब 2 बजे पहुंची। एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को रास्ता देने के लिए मेमू को छोटे स्टेशनों पर 20 से 30 मिनट तक रोक दिया जाता है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों को परेशानी होती है।

 

यह भी पढ़ें : Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

रेलवे ने बताई परिचालन से जुड़ी तकनीकी वजहें

बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग सिंह के अनुसार, लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम से ट्रेनों की स्थिति की बेहतर जानकारी (Bilaspur Railway) मिल रही है और आपसी समन्वय में भी सुधार हुआ है। हालांकि, ट्रेन को आउटर पर रोकने की स्थिति प्लेटफॉर्म की उपलब्धता, क्रॉसिंग और अन्य तकनीकी कारणों पर निर्भर करती है।

यह भी पढ़ें : Dongargarh Navratri Train Stop: चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं को राहत, डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

ख़बरें और भी हैं : Railway Train Timing Change : रेलवे ने बदला 6 ट्रेनों का समय, मालतीपाटपुर से होंगी रवाना

Republic Day Kanker  : कांकेर में पहली बार घुड़सवार परेड, सरेंडर नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस पर दिखाया नया चेहरा
Raipur Spa Loot and Kidnapping Case: रायपुर में स्पा सेंटर से लूट और अपहरण, पुलिस जांच में नया मोड़
Pesticide License Suspended  : कीटनाशक विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित और एक निरस्त
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता
Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?