CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Bike Theft : भिलाई-रायपुर-बिलासपुर से बाइक चुराने वाला अंतरजिला चोर गिरफ्तार

Bhilai Bike Theft : भिलाई-रायपुर-बिलासपुर से बाइक चुराने वाला अंतरजिला चोर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Bhilai Bike Theft
Bhilai Bike Theft

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी (Bhilai Bike Theft) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने भिलाई, रायपुर और बिलासपुर से तीन बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीनों चोरी की बाइक बरामद कर ली है। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये आंकी गई है।

Contents
  • पूछताछ में तीन जिलों की चोरी कबूली
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों को बनाता था निशाना
  • ओडिशा का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार मामला जामुल थाना क्षेत्र (Bhilai Bike Theft) के कैलाश नगर का है। यहां 1 जून 2026 को युगल पटेल के भाई कुणाल पटेल अपनी यामाहा आर-15 बाइक से खरीदारी करने पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर जामुल थाने में मामला दर्ज कराया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर क्षेत्र से आनंदी मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में तीन जिलों की चोरी कबूली

पूछताछ में आरोपी ने कैलाश नगर से यामाहा आर-15 चोरी करने के अलावा करीब दो वर्ष पहले बिलासपुर से होंडा शाइन और 20 से 25 दिन पहले रायपुर से केटीएम बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकार कर ली।

भीड़भाड़ वाले इलाकों को बनाता था निशाना

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने यामाहा आर-15, होंडा शाइन और बिना नंबर की केटीएम बाइक बरामद कर ली। जांच में सामने आया कि वह भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था। चोरी (Bhilai Bike Theft) के बाद वाहनों को दूसरे जिले में ले जाकर छिपा देता था, ताकि पुलिस को सुराग न मिल सके।

ओडिशा का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय आनंदी मंडल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के संबलपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के दर्राभाठा रिसोड़ा गांव में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने अन्य जिलों में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

आज अंबेडकर चौक पर रिश्वत के 500-500 गिन रहे थे इंस्पेक्टर साहब, ACB ने दबोच लिया, देखिए विडियो
Kanker Gold Scam Arrest : छिपा सोना निकालने का झांसा, ₹5 लाख की ठगी
भिलाई में अश्लील विडियो बना ब्लैकमेलिंग करने वाले दम्पत्ति पुलिस गिरफ्त में, डरा धमका वसूले 2 करोड़, गहने-कैश जब्त
Financial Fraud Case: उतई स्वास्थ्य केंद्र की जेएसए महिला गिरफ्तार, जननी सुरक्षा योजना के शासकीय फंड में 26 लाख की हेरा-फेरी का खुलासा
Mayank Singh Gangster : लॉरेंस गैंग के शूटर मयंक सिंह की कोर्ट में पेशी, पुलिस ने मांगा पूछताछ के लिए रिमांड

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?