CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भूख-प्यास से 19 गायों की मौत, सड़कर कंकाल बने:नदी किनारे फेंका, बदबू फैलने पर पता चला; गरियाबंद के गौशाला में 150 मवेशी बचाए गए

भूख-प्यास से 19 गायों की मौत, सड़कर कंकाल बने:नदी किनारे फेंका, बदबू फैलने पर पता चला; गरियाबंद के गौशाला में 150 मवेशी बचाए गए

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च |

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कोपरा गौशाला में 2 महीने में भूख-प्यास से 19 गायों की मौत हो गई। कुछ तो कंकाल में तब्दील हो गईं। मृत गायों को पैरी नदी के किनारे फेंक दिया गया। बदबू फैलने के बाद इसका खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि, चरवाहों और केयर टेकर को पिछले दो महीने से सैलरी नहीं मिली है। इस कारण गौवंश की देखभाल नहीं हो पाई।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर राजिम एसडीएम विशाल महाराणा अपनी टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे। पता चला कि, गौशाला में मौजूद 150 मवेशी भी भूख से बेहाल थे। चारा-पानी नहीं मिलने के कारण कई पशु तो खड़े होने की स्थिति में भी नहीं थे। प्रशासन ने गौशाला संचालक मनोज साहू को फटकार लगाई। जिम्मेदार पशु चिकित्सक को भी नोटिस जारी होगा।

150 मवेशियों का रेस्क्यू

प्रशासन ने बाकी सभी 150 मवेशियों को रेस्क्यू कर लिया है। जिला प्रशासन अब गौशाला का संचालन दूसरी संस्था को सौंपने की तैयारी कर रहा है। संचालक मनोज साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गरियाबंद कलेक्टर ने घटना के बाद सीएमओ, संस्था प्रमुख और स्थानीय पशु चिकित्सा को नोटिस जारी करने के आदेश दिए है। एसडीएम विशाल महाराणा ने इस पूरे मामले को लेकर संस्था प्रमुख को दस्तावेजों के साथ तलब किया है।

विहिप और बजरंग दल सक्रिय हुआ, तब हुई कार्रवाई

गायों की मौत की जानकारी विहिप कार्यकर्ता कुणाल साहू और अजय यादव को लगी, तो वे संगठन से बात कर निगरानी में लगे थे। उन्होंने बताया कि, 6 साल पहले कोपरा के इस गौशाला का शुभारंभ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेश्वर पटेल ने किया था। लेकिन लापरवाही के चलते गौवंशों की मौत हो रही है।

एक महीने के भीतर 45 से ज्यादा गौवंश की मौत: बजरंग-विहिप

बजरंग दल जिला संयोजक मोहित साहू और विहिप के डिगेश्वर वर्मा ने कहा कि, गौशाला में पर्याप्त चारे की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि, एक महीने के भीतर 45 से ज्यादा गौवंश की मौत हुई है। लेकिन उनका विधिवत अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया। संचालक और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। गौशाला संचालन के लिए नगर पंचायत को सौंप दिया जाए।

petrol price cut: इस राज्य में पेट्रोल हुआ सस्ता… बजट में सरकार का ऐलान, जानिए ताजा भाव
पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, फरार आरोपी की तलाश तेज
लद्दाख में शहीद हुआ जवान, 4 साल पहले भारतीय वायु सेना में हुई थी भर्ती, दिल्ली होने वाला था तबादला
CM Sai’s visit to Chhattisgarh today : दीक्षांत समारोह से लेकर मंत्रालय समीक्षा तक कई अहम कार्यक्रम
Mangaluru Missing Workers: काम की तलाश में गए कोरबा के मजदूरों के साथ रहस्यमय घटनाक्रम, दो लापता, एक की मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या
Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या

छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् (Vande Mataram Row) को…

Baba Ramdev Raipur
Baba Ramdev Raipur : बाबा रामदेव की दो टूक, आंदोलन करो लेकिन बच्चों का भविष्य दांव पर मत लगाओ, बोले- खतरे में धर्म नहीं, देश का बचपन

Baba Ramdev Raipur पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव…

Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले
Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) से…

Raigarh Food Inspection
Raigarh Food Inspection : रायगढ़ में मिठाई दुकानों पर पहुंची टीम, खोवा-कलाकंद समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Raigarh Food Inspection के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग…

Raksha Bandhan 2026 :  चंद्र ग्रहण के बीच होगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2026 :  चंद्र ग्रहण के बीच होगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस साल रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) का पर्व…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?