CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दर्दनाक सड़क हादसा, बारात जा रही कार पेड़ से टकराई, 6 की मौत, 2 गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसा, बारात जा रही कार पेड़ से टकराई, 6 की मौत, 2 गंभीर

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल। Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशी नगर में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Contents
  • घायल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
  • पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा

घटना में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए। हॉस्पिटल पहुंचते समय एक और घायल की मृत्यु हो गई। घटना में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से कार की बॉडी को काटकर बाहर निकाला।

घायल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

आपको बता दें कि UP 32 JC 6660 नंबर की ब्रेजा कार पडरौना से खड्डा की ओर जा रही थी। कार में 8 लोग सवार थे। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार नेबुआ नौरंगिया थाने के भुजौली चौराहे पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई जिससे कार सड़क के किनारे लगे अशोक के पेड़ से टकरा गई।

पेड़ से टकराने के बाद कार की बॉडी आगे से पूरी तरह पिचक गई, यहां तक कि एयरबैग भी काम नहीं किया। पूरी बॉडी पिचकने के कारण कार में सवार सभी लोग फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत से लोहे का रॉड और गैस कटर लगाकर कार की बॉडी को अलग किया।

पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा

कार में बैठे 5 लोगों के शव को बाहर निकाला गया, जबकि कार सवार 3 लोगों की सांस चल रही थीं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचते ही घायलों में से एक की और मौत हो गई। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कार सवार एक व्यक्ति की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसका पता महाराष्ट्र का दर्ज है जबकि अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग रामकोला थाने के नारायणपुर चरगहा से नेबुआ नौरंगिया थाने के देवगांव में बारात आ रहे थे। रास्ते में ही दुर्घटना हो गई फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा भी पहुंचे।

26/11 Mumbai Terror Attack 17 Years: 17 साल बाद भी बड़ा सवाल—कसाब को सजा मिली, मगर साजिश के असली चेहरे अब भी दूर क्यों?
UCC Draft  : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
Durg Farm House murder case : दुर्ग में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, दो कर्मचारी गिरफ्तार
🛑 अभी-अभी दुर्ग पुलगांव नाला से युवक की लाश बरामद 🛑 19 दिन से लापता था सोमनी का संदीप 🛑 शराब के नशे में हुआ विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार
Crackdown on illegal plotting : विधायक रिकेश सेन की पहल के बाद कुरूद-कोहका के कई खसरों की रजिस्ट्री पर रोक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tanushree Dutta Nana Patekar Controversy : ‘5 साल बहुत झेला’, नाना के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा- मेरे लिए ईवल डेड
Tanushree Dutta Nana Patekar Controversy : ‘5 साल बहुत झेला’, नाना के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा- मेरे लिए ईवल डेड

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन (Tanushree Dutta…

CJP Protest Supreme Court Hearing : मेट्रो बंद, नेता-वकील हिरासत में; CJP प्रोटेस्ट पर 'सुप्रीम' सुनवाई जारी
CJP Protest Supreme Court Hearing : मेट्रो बंद, नेता-वकील हिरासत में; CJP प्रोटेस्ट पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को हुए…

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?