सीजी भास्कर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 साल की किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bilaspur Crime News) हो गई। मृतका की मां ने मोहल्ले के युवक दुर्गेश सूर्यवंशी पर मारपीट कर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मैसेज कर मिलने बुलाया, फिर आया फोन Bilaspur Crime News
परिजनों के मुताबिक, बुधवार को युवक ने मैसेज कर किशोरी को मिलने बुलाया था। कुछ देर बाद उसने फोन पर रोते हुए मां को बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Ramayana Movie : 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘रामायण’, रणबीर कपूर ने बनाया रिकॉर्ड
अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत
शाम को युवक ने किशोरी की मां को फोन कर पहले अस्पताल में भर्ती होने और फिर फांसी लगाने की जानकारी (Bilaspur Crime News) दी। इसके बाद उसे सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Ratanpur Highway Bike Accident : बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; साथी गंभीर घायल
मां ने बेटी के शरीर पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराया है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर (Bilaspur Crime News) रही है। अधिकारियों के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं : Food Packet Red Warning Label : पैकेट वाले खाने पर लगेगा लाल चेतावनी निशान, ज्यादा चीनी-नमक और फैट की मिलेगी जानकारी


