CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधानसभा में MLA रिकेश सेन ने भिलाई और वैशाली नगर की 6 लाख आबादी के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर उठाए प्रश्न, कहा – “सिर्फ घोषणाओं में नहीं पर्याप्त सेटअप के साथ सुपेला को बनाएं सौ बिस्तर अस्पताल”

विधानसभा में MLA रिकेश सेन ने भिलाई और वैशाली नगर की 6 लाख आबादी के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर उठाए प्रश्न, कहा – “सिर्फ घोषणाओं में नहीं पर्याप्त सेटअप के साथ सुपेला को बनाएं सौ बिस्तर अस्पताल”

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वैशाली नगर और भिलाई क्षेत्र की लगभग 6 लाख की आबादी के स्वास्थ्य सुविधा के मद्देनजर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने चिंता जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सवाल किए। श्री सेन ने जवाहर नगर औद्योगिक क्षेत्र में सौ बिस्तर अस्पताल की आवश्यकता पर जोर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री से न सिर्फ इसके क्राइटेरिया को लेकर प्रश्न किया बल्कि पिछले कई वर्षों से अनेक बार घोषणा होने के बाद भी लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला में 100 बिस्तर का सेटअप क्यों नहीं किया जा सका इस संबंध में चिंता भी जताई है। विधायक रिकेश ने भरे सदन में पूछा कि क्या वजह है पिछली कांग्रेस सरकार में खोले गए आयुष्मान आरोग्य क्लिनिक में वर्षों से लटका रहे ताले कब खुलेंगे?

आपको बता दें कि विधायक रिकेश सेन ने सदन को बताया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में ढाई लाख के लगभग मतदाता हैं और साढ़े तीन लाख के लगभग जनसंख्या है उसी तरह भिलाई विधानसभा को भी मिलाकर छः लाख से ज्यादा मतदाता हैं लेकिन उस जगह पर जवाहर नगर औद्योगिक क्षेत्र के आसपास एक भी सौ बिस्तर अस्पताल दोनों विधानसभा को मिलाकर भी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रीजी क्या इस पर आपने कोई विचार किया कोई मंथन किया है? सौ बिस्तर अस्पताल खोलने के लिए क्या नियम होने चाहिए कितनी आबादी होनी चाहिए?

जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि जवाहर नगर और औद्योगिक क्षेत्र की आस पास में ही 80 बिस्तर सुपेला हॉस्पिटल है, यहां डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल भी है और साथ ही 13 किलोमीटर की रेडियस में चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज संचालित है। ऐसे में जवाहर नगर और औद्योगिक क्षेत्र में सौ बिस्तर हॉस्पिटल खोला जाना संभव नहीं है क्योंकि बहुत ही नजदीक में वहां पर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं हैं।

विधायक श्री सेन ने कहा कि दस किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज है चंदूलाल मेडिकल कॉलेज और वैशाली नगर विधानसभा में जहां साढ़े तीन लाख की आबादी है, हमारा क्लीनिक पिछले शासनकाल में जो खोला गया वह बिना प्लानिंग के पिछले शासनकाल में खोला गया वहां तो ताला बंद है और सुपेला अस्पताल के लिए अब तक जो भी स्वास्थ्य मंत्री बने हैं पिछले पांच साल में पांच बार घोषणाएं हुई कि सुपेला को सौ बिस्तर अस्पताल किया जाएगा लेकिन आज तक वह 80 बिस्तर ही है। भिलाई और वैशाली नगर दोनों विधानसभा मिलाकर छः लाख के लगभग आबादी है उसमें एक भी सौ बिस्तर अस्पताल न देना कहां तक उचित है?

स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक रिकेश सेन की चिंता को जायज बताते हुए कहा कि मैं सुपेला हॉस्पिटल दो बार जा चुका हूँ और बहुत अच्छा हॉस्पिटल है, वहां पर्याप्त स्पेशलिस्ट डाक्टर हैं, यहां ग्यारह हजार से ऊपर की ओपीडी होती है साल भर में और आईपीडी भी पर्याप्त होती है। जो आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं इनके विधानसभा में, यह कहना सही है कि स्टाफ की कमी है उसको दूर करने के लिए हम लोगों ने 184 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू की है। भर्ती प्रक्रिया जैसे ही पूर्ण होती है जल्द स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधा भी दुरूस्त हो जाएगी। आने वाले समय में सुपेला अस्पताल को निश्चित रूप से हंड्रेड बेड करने की योजना हमने बनाई है।

श्री सेन ने स्वास्थ्य मंत्री के सदन में आश्वासन पर उनको धन्यवाद देते हुए निवेदन किया कि सुपेला अस्पताल को प्लानिंग के तहत सौ बिस्तर कर उसमें पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएं। उसकी जर्जर हालत को व्यवस्थित कर वहां आई स्पेशलिस्ट, अन्य रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, डेंटल विशेषज्ञ तथा ब्लड स्टोरेज यूनिट तो है मगर सुव्यवस्थित सेटअप और सुविधा के अभाव में हमें जिला अस्पताल पर आश्रित होना पड़ता है अत: इन कमियों को दूर करने पर्याप्त बजट का प्रावधान कर जल्द सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल को माननीय शास्त्रीजी की गरिमा अनुरूप डेवलप भी किया जाए।

अहमदाबाद में सीरियाई गैंग का भंडाफोड़: गाज़ा पीड़ित बनकर मस्जिदों से वसूलते थे चंदा
Vishnu Bhog Rice : CM की एक तारीफ और बढ़ गई मांग, रायपुर से GPM पहुंचे ग्राहक, खरीदा 50 किलो विष्णु भोग चावल
Mahima Rajput Space Mission Selection : अंतरराष्ट्रीय स्पेस मिशन में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व
Girlfriend Murder Case : दोस्ती तोड़ने पर प्रेमिका की गला रेतकर हत्या
नक्सलवाद पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत: कांग्रेस-BJP में जुबानी जंग तेज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?