सीजी भास्कर, 27 नवंबर। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने दुनियाभर में कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड (Ramayana Movie) बनाया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इस सूची में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और नेपाल जैसे देश शामिल हैं।

27 देशों में बनाया रिकॉर्ड Ramayana Movie
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक, थाईलैंड, नीदरलैंड, वियतनाम, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, इजराइल, घाना और आर्मेनिया समेत 27 देशों में फिल्म ने भारतीय फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा है।
यह भी पढ़ें : Gold and Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी ₹4,571 और सोना ₹1,725 महंगा
21 दिनों में 1,755 करोड़ की कमाई का दावा
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 21 दिनों में करीब 1,755 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अकेले अमेरिका में इसकी कमाई 270 करोड़ रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें : Food Packet Red Warning Label : पैकेट वाले खाने पर लगेगा लाल चेतावनी निशान, ज्यादा चीनी-नमक और फैट की मिलेगी जानकारी
इस उपलब्धि के साथ ‘रामायण’ ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सिनेमा की मजबूत मौजूदगी दर्ज (Ramayana Movie) कराई है। फिल्म की कमाई को लेकर दर्शकों के बीच भी चर्चा बनी हुई है।
खबरें और भी हैं : Ratanpur Highway Bike Accident : बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; साथी गंभीर घायल



