सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे-130 पर भरारी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे आकाश साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे विकास साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। (Ratanpur Highway Bike Accident)
यह भी पढ़ें : NH 63 Incident : नेशनल हाईवे-63 पर दौड़ती कार में लगी आग, बास्तानार घाट में मचा हड़कंप
घायल युवक को सिम्स अस्पताल किया गया रेफर : Ratanpur Highway Bike Accident
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 7 बजे दोनों युवक बिलासपुर की ओर जा रहे थे। अंधेरे में सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देने से बाइक उससे टकरा गई। घायल युवक को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सिम्स रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें :Bhandara Road Accident : बोलेरो-आइशर ट्रक की भीषण टक्कर में रायपुर के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता
पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आंकड़ों के मुताबिक, बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर पिछले 329 दिनों में सड़क हादसों में 29 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, वर्ष 2022 से 2025 के बीच जिले में 88 हादसों में 79 लोगों की मौत हुई।
ख़बरें और भी हैं : Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई


