CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ढाई सौ करोड़ दुबई का सोना छत्तीसगढ़ में खपाया गया, बांग्लादेश बॉर्डर से तस्करी, भिलाई, दुर्ग के ज्वेलर्स भी शामिल

ढाई सौ करोड़ दुबई का सोना छत्तीसगढ़ में खपाया गया, बांग्लादेश बॉर्डर से तस्करी, भिलाई, दुर्ग के ज्वेलर्स भी शामिल

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दुबई से अवैध सोना-चांदी लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले 2 तस्कर तस्कर सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की 3 करोड़ 76 लाख की संपत्ति अटैच की है।

Contents
  • छत्तीसगढ़ बना गोल्ड तस्करी कॉरिडोर?
  • मुख्य आरोपी और नेटवर्क का खुलासा

इनमें बैंक खातों में जमा रकम, फ्लैट्स और जमीनें शामिल हैं। कार्रवाई PMLA एक्ट 2002 के तहत की गई है।

ED के मुताबिक दुबई से सोना लाकर रायपुर समेत अन्य जिलों में गोल्ड सिंडिकेट ने 260 करोड़ 97 लाख का सोना-चांदी खपाया है, जिसमें अब तक 64 करोड़ 14 लाख करोड़ की संपत्तियां जब्त/अटैच की जा चुकी हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

मामला अप्रैल 2021 में उस समय उजागर हुआ, जब डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कोलकाता एयरपोर्ट पर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। इन दोनों के शरीर में बंधी बेल्ट से विदेशी सोना बरामद हुआ था।

तस्करों की तलाशी के दौरान उनके शरीर से बंधे बेल्ट से दुबई का सोना गिरने लगा था। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह सोना राजनांदगांव के मोहनी ज्वेलर्स को सौंपना था। इसके बाद DRI की टीम राजनांदगांव में छापेमारी की प्लानिंग की।

DRI ने शांतिलाल बैद के नंदई स्थित घर में छापा मारा

DRI ने सुराग को आगे बढ़ाते हुए 1 मई 2021 को राजनांदगांव के जसराज शांतिलाल बैद के नंदई स्थित घर में छापा मारा।

पूछताछ में इस सिंडिकेट का खुलासा हुआ, जिसका मास्टरमाइंड विजय बैद उर्फ विक्की निकला। ये दुबई से भारत तक तस्करी की कड़ी का संचालन करता था।

दुबई से कैसे छत्तीसगढ़ तक पहुंचता था सोना-चांदी?

DRI और ED की जांच में यह बात सामने आई कि दुबई से निकला सोना पहले म्यांमार या बांग्लादेश भेजा जाता था, जहां से नॉर्थ ईस्ट राज्यों के रास्ते यह भारत में दाखिल होता था।

यहां से ट्रेन, फ्लाइट और सड़क मार्ग से कैरियर (तस्कर) लेकर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लाता था।

ED के मुताबिक, सचिन केदार इस नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था, जो कोलकाता से रायपुर, नागपुर और मुंबई तक तस्करी का सोना पहुंचाता था। राजनांदगांव से सोना रायपुर, दुर्ग समेत आसपास के जिलों में नामचीन ज्वेलर्स तक पहुंचता था।

छत्तीसगढ़ बना गोल्ड तस्करी कॉरिडोर?

DRI के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 8 साल में छत्तीसगढ़ में 50 करोड़ रुपए से अधिक का सोना-चांदी जब्त किया जा चुका है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि तस्कर इस राज्य को कॉरिडोर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

सोना न केवल बेचने के लिए, बल्कि आगे महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश तक सप्लाई के लिए। रायपुर में DRI का ज़ोनल दफ्तर खुलने के बाद अब तक 25 से अधिक तस्करों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

मुख्य आरोपी और नेटवर्क का खुलासा

तस्करी सिंडिकेट का मास्टरमाइंडः

विजय बैद उर्फ विक्की

सहयोगी तस्करः

सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले

तस्करी रूटः

कोलकाता रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर, मुंबई

सोना खपत करने वाले प्रमुख ज्वेलर्सः

सुनील कुमार जैन (सहेली ज्वेलर्स)

प्रकाश सांखला (नवकार ज्वेलर्स)

सुमीत ज्वेलर्स

पुरुषोत्तम कवले (सागर ज्वेलर्स)

धीरेज बैद

12 बार किया कॉल..11 घंटे बाद पहुंची 108:दंतेवाड़ा में दिनभर तड़पता रहा मरीज, तोड़ा दम; शव घर ले जाने भी साढ़े 4 घंटे इंतजार
दो बेगमों से नहीं भरा मन, शौक के लिए तीसरा निकाह भी कर डाला… फिर नई दुल्हन को दिया झटका
Atal Digital Suvidha Kendra : अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार
सुरेंद्र दुबे को अंतिम विदाई: कुमार विश्वास बोले- इनका जाना छत्तीसगढ़ की साहित्यिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति..
IAS Rajat Bansal Posting : IAS रजत बंसल को मिली ‘मल्टी-रोल’ जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपा जनसंपर्क से खनिज तक का बड़ा दायरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की…

PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र
PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज
Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज

सड़क किनारे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर…

Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी
Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी

खुर्सीपार पुलिस ने मादक पदार्थों के मामले में…

UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी
UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी

सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर विज्ञापन भरोसेमंद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?