CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NEET UG Counselling 2026: फर्जी डोमिसाइल पर होगा प्रवेश रद्द, मंत्री ने कहा- बच्चों की एक भी सीट प्रभावित नहीं होगी

NEET UG Counselling 2026: फर्जी डोमिसाइल पर होगा प्रवेश रद्द, मंत्री ने कहा- बच्चों की एक भी सीट प्रभावित नहीं होगी

By Newsdesk Admin
23/08/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : नीट यूजी काउंसलिंग 2026 (NEET UG Counselling 2026) को लेकर छत्तीसगढ़ में राज्य काउंसलिंग समिति ने अभ्यर्थियों के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने साफ कहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। डोमिसाइल या दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Contents
  • स्थानीय छात्रों के हितों से नहीं होगा समझौता
  • डोमिसाइल को लेकर शिकायत मिली तो होगी जांच
  • मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही पूरा माना जाएगा प्रवेश
  • नियम 7 के तहत होगी दस्तावेजों की जांच
  • गलत जानकारी देकर लिया प्रवेश तो होगा निरस्त
  • अफवाहों पर ध्यान न दें, पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत

 

यह भी पढ़ें : Blue Water : 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव

 

स्थानीय छात्रों के हितों से नहीं होगा समझौता

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के हितों के साथ किसी भी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज और MBBS की सीटें बढ़ाने का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक बच्चों को मेडिकल शिक्षा का अवसर देना है।

 

यह भी पढ़ें : Milk Price Hike : दूध के दाम को लेकर तिल्दा-नेवरा में घमासान, विक्रेताओं ने बहाया हजारों लीटर दूध

 

डोमिसाइल को लेकर शिकायत मिली तो होगी जांच

मंत्री ने कहा कि डोमिसाइल को लेकर कहीं कोई शंका या शिकायत सामने आती है तो उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। व्यवस्था को पारदर्शी और पुख्ता बनाया गया है। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं, नियमों का उल्लंघन या फर्जीवाड़ा मिलने पर किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur News : सिस्टम की लापरवाही ने ली तीन मासूमों की जान, एनीकट पार करते समय नदी में बहे

 

मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही पूरा माना जाएगा प्रवेश

छत्तीसगढ़ राज्य काउंसलिंग समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल मेरिट सूची में नाम आने या किसी संस्थान में सीट आवंटित होने से प्रवेश अंतिम नहीं माना जाएगा। NEET UG Counselling 2026 में पंजीयन, प्राथमिकता क्रम, सीट आवंटन, मूल दस्तावेजों की संवीक्षा और प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

नियमों के मुताबिक आवंटन के बाद अभ्यर्थी को आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इन दस्तावेजों के सत्यापन में पात्र पाए जाने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : IGKV Paper Leak : भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, बोले- सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं

 

नियम 7 के तहत होगी दस्तावेजों की जांच

छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा स्नातक प्रवेश नियम, 2025 के नियम 7 के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। इसमें मूल निवासी प्रमाण-पत्र, श्रेणी या संवर्ग संबंधी प्रमाण-पत्र और नियमानुसार अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Hockey World Cup 2026 : नीदरलैंड से 3-1 से हार के बाद भारत की सेमीफाइनल में राह मुश्किल

 

गलत जानकारी देकर लिया प्रवेश तो होगा निरस्त

प्रवेश नियम के नियम 12 में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अभ्यर्थी ने झूठी या गलत जानकारी देकर अथवा महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर प्रवेश प्राप्त किया है, तो उसका प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। प्रवेश के बाद भी यदि किसी स्तर पर यह सामने आता है कि अभ्यर्थी को गलती या चूक के कारण प्रवेश मिला था, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मूल निवासी प्रमाण-पत्र या अन्य दस्तावेजों को लेकर शिकायत सामने आने पर भी जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : Odisha Coast Cargo Ship Sinking : बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 मेंबर थे सवार, 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश

 

अफवाहों पर ध्यान न दें, पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत

राज्य काउंसलिंग समिति ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि काउंसलिंग को लेकर किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। किसी शंका, समस्या या शिकायत की स्थिति में अधिकृत काउंसलिंग पोर्टल के Candidate Login में उपलब्ध Candidates Grievances and Query Redressal System के जरिए शिकायत दर्ज की जा सकती है। अभ्यर्थी काउंसलिंग शाखा के ई-मेल cgdme.counseling@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Rahul Gandhi News : मनुस्मृति टिप्पणी पर BJP का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस को बताया ‘हिंदू-विरोधी’

UGC NET जून 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर – “अब नहीं टलेगी 21 अगस्त से होने वाली UGC NET परीक्षा” Supreme कोर्ट में याचिका खारिज 🟤 NTA ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप
CG News : करंट से शावक सहित तीन हाथियों की मौत, 11 KV लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से हुई घटना, वन विभाग में हड़कंप
Hidma Encounter Sukma : टॉप नक्सल कमांडर हिडमा का पत्नी सहित खात्मा,एनकाउंटर में कुल 6 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 पदाधिकारी और सदस्यों को लूटपाट कर उगाही करने पर 7-7 साल का सश्रम कारावास
Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 4 श्रमिक झुलसे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IGKV Paper Leak Case : 5 हजार में बिकता था पेपर? WhatsApp पर PDF मिलने का छात्रों ने किया दावा

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : इंदिरा गांधी कृषि…

Vaibhav Suryavanshi : दलीप ट्रॉफी डेब्यू में फेल, 2 चौके जड़कर 8 रन पर आउट

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav…

Antagarh-Narayanpur Road: बारिश में सड़क बदहाल, 4 दिन से बसें बंद

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : अंतागढ़-नारायणपुर सड़क (Antagarh-Narayanpur…

Kanwar Yatra: CM साय ने किया रुद्राभिषेक, हजारों कांवड़ियों के साथ गूंजा हर-हर महादेव

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : राजधानी रायपुर में…

NEET UG Counselling 2026: फर्जी डोमिसाइल पर होगा प्रवेश रद्द, मंत्री ने कहा- बच्चों की एक भी सीट प्रभावित नहीं होगी

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : नीट यूजी काउंसलिंग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?