CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Blue Water : 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव

Blue Water : 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव

By Newsdesk Admin
23/08/2026
Share
Blue Water : 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव
Blue Water : 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : ब्लू वाटर खदान (Blue Water) में दोस्तों के साथ तैरने की शर्त लगाना 24 वर्षीय आदिल खान को भारी पड़ गया। करीब 400 फीट गहरी खदान में डूबे आदिल का शव 72 घंटे बाद शनिवार को बरामद किया गया। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तीन दिन तक पानी के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया।

Contents
  • तैरने की शर्त के दौरान हुआ हादसा
  • बचाने की कोशिश भी नहीं आई काम
  • अंधेरा होने से रात में नहीं हो सका रेस्क्यू
  • गहराई के कारण टीम को हुई परेशानी
  • 2017 से अब तक 10 लोगों की मौत

 

यह भी पढ़ें : Milk Price Hike : दूध के दाम को लेकर तिल्दा-नेवरा में घमासान, विक्रेताओं ने बहाया हजारों लीटर दूध

 

तैरने की शर्त के दौरान हुआ हादसा

बुधवार शाम आदिल अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान पहुंचा था। इसी दौरान आदिल और उसके साथी तौफीक के बीच खदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगी। दोनों पानी में उतर गए। तौफीक आगे बढ़ रहा था, जबकि आदिल वापस आने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur News : सिस्टम की लापरवाही ने ली तीन मासूमों की जान, एनीकट पार करते समय नदी में बहे

 

बचाने की कोशिश भी नहीं आई काम

आदिल को गहराई में जाता देखकर तौफीक उसे बचाने के लिए वापस आया, लेकिन तब तक आदिल पानी में डूब चुका था। हादसे की सूचना दोस्तों ने माना पुलिस को दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने आदिल की तलाश शुरू की।

 

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi News : मनुस्मृति टिप्पणी पर BJP का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस को बताया ‘हिंदू-विरोधी’

 

अंधेरा होने से रात में नहीं हो सका रेस्क्यू

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। घटना शाम के समय होने के कारण अंधेरा हो गया था। खदान की करीब 400 फीट गहराई को देखते हुए रात में पानी के भीतर तलाश शुरू नहीं की जा सकी। अगले दिन एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

 

यह भी पढ़ें : Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

 

गहराई के कारण टीम को हुई परेशानी

एसडीआरएफ के जवानों ने पानी के भीतर अलग-अलग हिस्सों में लगातार तीन दिन तक आदिल की तलाश की। ब्लू वाटर खदान (Blue Water) की अत्यधिक गहराई और पानी के अंदर की भौगोलिक स्थिति के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब 72 घंटे तक चले अभियान के बाद शनिवार को आदिल का शव पानी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

 

2017 से अब तक 10 लोगों की मौत

ब्लू वाटर खदान में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2017 से अब तक यहां डूबने की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो चुकी थी। आदिल की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। लगातार हादसों के बावजूद लोग यहां घूमने और पानी में उतरने पहुंचते हैं। खदान की अत्यधिक गहराई को देखते हुए यहां पानी में उतरना बेहद जोखिम भरा है।

 

यह भी पढ़ें :  Azim Premji Scholarship : छात्राओं को हर साल मिलेंगे ₹30 हजार, 5 साल तक मिलेगी मदद

देश की राजनीति की दिशा बदलने वाली है, ये महाराष्ट्र चुनाव ने बता दिया है – अरूण साव
जयमाल पहनाई, 7 फेरे लिए, फिर ‘लुटेरी’ दुल्हन ने दिया ऐसा सरप्राइज कि सदमे में चला गया दूल्हा
IMD Alert Chhattisgarh : गर्मी से राहत के संकेत, अगले 5 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी
Drug Trafficker Arrest Lucknow: लखनऊ में 50 हजार की इनामी तस्कर नसरीन बानो पकड़ी गई, घर में ही बनाती थी ब्राउन शुगर
Illegal Sand Mining Case : रेत चोरी का खुलासा! निर्माण कंपनी पर कार्रवाई, भारी मात्रा में रेत जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?