सीजी भास्कर, 14 सितंबर। तीजा मनाने मां के साथ मामा के घर आए 8 साल के बच्चे की स्कूल का गेट गिरने से मौत (Hathband Police) हो गई। हादसा हथबंद थाना क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास हुआ। बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक मेन गेट उसके ऊपर गिर गया।

गेट के नीचे दबने से गई जान Hathband Police
मृतक की पहचान शिवम यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर गेट के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक गेट का कंक्रीट कॉलम करीब तीन महीने से जर्जर हालत में था। इसके बावजूद उसकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें: Mineral Department Constable : दुर्ग में खनिज विभाग के आरक्षक पर गंभीर आरोप, जेठ गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत
परिवार को 50 हजार की सहायता
ग्रामीणों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग (Hathband Police) की है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
एसडीएम अतुल शेटे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


