सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर । सक्ती जिले में तीन माह की बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। दोनों नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस ने उनकी पहचान गोपनीय रखी है। (Sakti Baby Death Case)
यह भी पढ़ें : Bhilai Couple Death Case : भिलाई में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, घर के अंदर मिले दोनों के शव
रात 2 बजे बच्ची गायब : Sakti Baby Death Case
पुलिस के मुताबिक, घटना 29 सितंबर की रात की है। परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 2 बजे बच्ची के पिता ने परिजनों को बताया कि तीन माह की बच्ची बिस्तर से गायब है। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने घर, आंगन और खेतों में उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची नहीं मिली।
यह भी पढ़ें : Suspicious Death Case : 8 संदिग्ध मौतों के बाद गांव में फैली दहशत, कब्र से शव निकालकर शुरू हुई जांच

सुबह पानी के ड्रम में मिला मासूम का शव
अगली सुबह करीब 7:30 बजे बच्ची की दादी आंगन में पानी का ड्रम खाली करने पहुंचीं। इसी दौरान ड्रम के अंदर बच्ची मृत मिली। सूचना (Sakti Baby Death Case) के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : Korba pond remains a mystery : युवक की संदिग्ध मौत की जांच जारी
बच्ची की संदिग्ध मौत में माता-पिता गिरफ्तार : Sakti Baby Death Case
पुलिस के अनुसार, बच्ची जन्म के बाद से अक्सर बीमार रहती थी। उसके इलाज और परिवार की आर्थिक परेशानियों के चलते माता-पिता तनाव में थे। शुरुआती जांच में बच्ची की मौत में दोनों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें : Former MLA Son Suicide Case : पूर्व विधायक के बेटे की संदिग्ध मौत, घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका से सनसनी
ख़बरें और भी हैं :IPL 2026 Death Mystery: मैच के बीच होटल रूम में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध मौत से सनसनी


