CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suspicious Death Case : 8 संदिग्ध मौतों के बाद गांव में फैली दहशत, कब्र से शव निकालकर शुरू हुई जांच

Suspicious Death Case : 8 संदिग्ध मौतों के बाद गांव में फैली दहशत, कब्र से शव निकालकर शुरू हुई जांच

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share
Suspicious Death Case
Suspicious Death Case

सीजी भास्कर, 14 जून : बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित खरवे गांव (Suspicious Death Case )  में पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई 8 लोगों की संदिग्ध मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति ने लोगों को कथित रूप से जहरीली शराब पिलाई, जिसके बाद एक-एक कर कई लोगों की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने दफनाए गए एक शव को कब्र से निकालकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कब्र खोदकर निकाला गया शव, लिए गए सैंपल

जानकारी के अनुसार 14 मई को मेहतरू साहू (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर शव को दफना दिया था। ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम गांव पहुंची। मशीन की सहायता से कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया और आवश्यक सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए।

Contents
  • सीजी भास्कर, 14 जून : बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित खरवे गांव (Suspicious Death Case )  में पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई 8 लोगों की संदिग्ध मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति ने लोगों को कथित रूप से जहरीली शराब पिलाई, जिसके बाद एक-एक कर कई लोगों की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने दफनाए गए एक शव को कब्र से निकालकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • कब्र खोदकर निकाला गया शव, लिए गए सैंपल
  • शराब पिलाने के बाद हुई मौतों का आरोप
  • खजाने के लिए नरबलि की चर्चा, पुष्टि नहीं
  • इन लोगों की हुई मौत
  • पुलिस बोली- हर एंगल से हो रही जांच

शराब पिलाने के बाद हुई मौतों का आरोप

ग्रामीणों ने कसडोल थाना पहुंचकर लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि फरवरी 2026 से लेकर 14 मई 2026 के बीच गांव के रामसाय जायसवाल ने कई लोगों को शराब पिलाई थी। इसके बाद एक-एक कर 8 ग्रामीणों की मौत हो गई। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इन मौतों के पीछे किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

खजाने के लिए नरबलि की चर्चा, पुष्टि नहीं

गांव में यह चर्चा भी तेजी से फैल रही है कि जमीन में गड़े कथित खजाने (हंडा) को पाने के लालच में लोगों की बलि दी जा रही थी। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने ऐसी किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां फिलहाल तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही हैं।

इन लोगों की हुई मौत

ग्रामीणों के मुताबिक मृतकों में बद्री पटेल, बुटालु साहू, छत्तूराम साहू, बुदलू जायसवाल, विनोद साहू, गजानन मांझी, चैतु साहू और मेहतरू साहू शामिल हैं। अधिकांश मृतकों की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस बोली- हर एंगल से हो रही जांच

एसडीओपी कसडोल कौशल किशोर वासनिक ने बताया कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।

भारत माला सड़क निर्माण कार्य में लगने वाला लोहा चोरी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhilai Suicide Case: ब्लैकमेल और पैसों के दबाव से तंग युवक ने दी जान, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस दर्ज
दोस्त की बहन से हुआ प्यार बना मौत का कारण, युवक की निर्मम हत्या कर शव गंगा में फेंका
Sunday market chaos : दुकान विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पांच जगह चाकू मारकर आरोपी फरार
35 साल से रायपुर में रह रहे थे अवैध बांग्लादेशी दंपती, BSF ने सीमा पार करते वक्त पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?