CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai AI Engineer Death : गुरुग्राम में संदिग्ध मौत, युवती की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Bhilai AI Engineer Death : गुरुग्राम में संदिग्ध मौत, युवती की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

By Newsdesk Admin
13/07/2026
Share
Bhilai AI Engineer Death
Bhilai AI Engineer Death

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। हरियाणा के गुरुग्राम में छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 25 वर्षीय एआई इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि श्रेष्ठ ने पहले अपनी सहकर्मी युवती की चाकू मारकर हत्या की और इसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोपों को खारिज करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। (Bhilai AI Engineer Death)

Contents
  • फोन नहीं उठाने पर पुलिस से संपर्क : Bhilai AI Engineer Death
  • मोबाइल फोन के आधार पर पहचान
Bhilai AI Engineer Death
Bhilai AI Engineer Death

 

जानकारी के अनुसार, श्रेष्ठ मलिक भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का निवासी था और गुरुग्राम के सेक्टर-59 स्थित एक निजी कंपनी में एआई इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। उसी कंपनी में उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी इशाका भी कार्यरत थी। पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को जानते थे और घटना से तीन दिन पहले युवती श्रेष्ठ के साथ सेक्टर-55 स्थित एक पीजी में रहने आई थी।

फोन नहीं उठाने पर पुलिस से संपर्क : Bhilai AI Engineer Death

मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती के परिजनों ने उसके लगातार फोन नहीं उठाने पर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जब बताए गए पते पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर अंदर युवती का शव खून से लथपथ मिला। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान मिले। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

मोबाइल फोन के आधार पर पहचान

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि श्रेष्ठ मलिक भी उसी कमरे में रहता था, लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं था। इसी बीच जानकारी मिली कि एक दिन पहले गुरुग्राम के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो हिस्सों में मिला था। मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें : Gurugram Murder : तीन महीने पहले हुई थी शादी, अचानक गायब हुई पत्नी का राज खुलते ही दहल उठा गुरुग्राम

मृतक के पिता दीपक मलिक ने पुलिस की प्रारंभिक आशंका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि एक लड़की उसे धमकी देकर गई है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा किसी की हत्या नहीं कर सकता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : https://cgbhaskar.com/mule-account-scam/

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग:बुआ के भड़काने पर युवक पत्नी को करता था परेशान, आयोग ने बुआ को ही सुधरने भेज दिया एक महीने के लिए नारी निकेतन
Vegetable Queen : सब्जियों का राजा आलू, लेकिन रानी कौन? जानिए पूरा सच
Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार
छत्तीसगढ़ बंद का मिला-जुला असर : बंद कराने सड़़कों पर निकले कांग्रेसी, विरोध में गृहमंत्री शर्मा का पुतला फूंकने की तैयारी, दुर्ग भिलाई फिलहाल बेअसर, बेमेतरा में घूम घूम करवा रहे बंद
छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादी हमला: दो ग्रामीणों की कुल्हाड़ी और गला दबाकर हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Returning Wall Collapse
Balod Returning Wall Collapse : 19 लाख की रिटर्निंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया

Balod Returning Wall Collapse : अपर कलेक्टर चंद्रकांत…

Women Reservation Political Row
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार

Women Reservation Political Row : सोशल मीडिया पर…

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : बैठक में जिले…

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?