CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant calf dies after getting stuck in swamp : वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Elephant calf dies after getting stuck in swamp : वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
11/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। धर्मजयगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित छाल रेंज के केराझरिया जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दलदल में फंसने से करीब 5 माह के हाथी शावक की मौत हो गई। इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली और हाथियों के संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। (Elephant calf dies after getting stuck in swamp)

जानकारी के मुताबिक, हाथी शावक अपनी टोली के साथ जंगल में विचरण कर रहा था। इसी दौरान वह दलदली क्षेत्र में फंस गया। काफी कोशिशों के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों का दल लंबे समय तक आसपास मंडराता रहा, जिससे क्षेत्र में भावुक माहौल बन गया।

गौरतलब है कि रायगढ़ और धर्मजयगढ़ वन मंडल में पिछले एक साल के भीतर अब तक 12 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन (Elephant calf dies after getting stuck in swamp) घटनाओं के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस रणनीति नजर नहीं आने पर स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जिले में हाथियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उनके सुरक्षित रहवास, भोजन और आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। जंगलों में घटते प्राकृतिक संसाधन और बढ़ते मानव हस्तक्षेप के कारण हाथियों और ग्रामीणों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है।

वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार से हाथी कॉरिडोर विकसित करने, संवेदनशील और दलदली क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने तथा वन विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की है। (Elephant calf dies after getting stuck in swamp)

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में मानव और वन्यजीव दोनों के लिए खतरा और गहरा सकता है।

जमीन के लेन-देन में युवक Kidnap, बाइक से जबरन ले जाकर पीटा, आरोपी पकड़ाए
दो या तीन शादियों वाले 2779 लोग – फैमिली आईडी योजना से सामने आई चौंकाने वाली हकीकत
भिलाई में पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर का हुआ सम्मान, नाचा सहित आंचलिक परंपराओं, पर्वों पर हुई चर्चा
ईरान-इजराइल युद्ध: महबूबा मुफ्ती ने भारत पर साधा निशाना, बोलीं- ‘भारत चुप क्यों है, हमलावर के साथ क्यों खड़ा है?
Bilaspur Suicide : प्यार में धोखा और दुष्कर्म केस से टूटा इंजीनियर, सुसाइड नोट लिख ट्रेन के सामने कूद गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, 8 गिरफ्तार

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case

Raigarh Minor Rape Case : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case

Bhilai BSP Scrap Theft Case : BSP में करोड़ों के स्क्रैप चोरी कांड पर बड़ी कार्रवाई, CISF के DIG का दिल्ली तबादला

Bhilai BSP Scrap Theft Case

Raipur Abhanpur Road Accident : लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Raipur Abhanpur Road Accident

Bilaspur Kidnapping Case : गांजा केस में फंसाने की धमकी, 50 हजार की फिरौती मांगने वाले दबोचे गए

Bilaspur Kidnapping Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?