CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Special Educator Recruitment : 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती का रास्ता हुआ साफ, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश… जानें किसे मिलेगा मौका?

Special Educator Recruitment : 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती का रास्ता हुआ साफ, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश… जानें किसे मिलेगा मौका?

By Newsdesk Admin
05/10/2025
Share
Special Educator Recruitment
Special Educator Recruitment

सीजी भास्कर, 5 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर (Special Educator Recruitment) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मेरिट के आधार पर 100 स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी आदेश के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्राथमिक स्कूल, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा किए जा सकेंगे। आवेदन डाक एवं व्यक्तिगत उपस्थित होकर भी दिए जा सकते हैं। योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और चयन प्रक्रिया समेत भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट eduportal.cg.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।

इन पदों पर होगी भर्ती

लोक शिक्षण संचालनालय के मुताबिक, कुल 100 पदों पर भर्ती होगी। प्राथमिक शालाओं के लिए 50 पद, उच्च प्राथमिक शालाओं के लिए 30 पद तथा उच्चतर माध्यमिक शालाओं के लिए 20 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें द्विव्यांगजनों के लिए भी आरक्षण रखा गया है। इस संबंध में संक्षिप्त विज्ञापन स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/
पर जारी किया गया है।

848 पद हैं मंजूर

राज्य सरकार ने स्पेशल एजुकेटर (Special Educator Recruitment) के लिए कुल 848 पदों को मंजूरी दी है। इसकी अधिसूचना पहले ही राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है। इसमें प्राथमिक स्तर पर 476 पद, माध्यमिक स्तर पर 232 पद और उच्च प्राथमिक स्तर पर 140 पद स्वीकृत हैं। हालांकि वित्त विभाग ने अभी केवल 100 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति दी है।

यह होंगे पात्र

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड/डीएड (स्पेशल एजुकेशन) की डिग्री हासिल की हो तथा जिनका पंजीयन पुनर्वास परिषद में दर्ज हो। चूंकि यह भर्ती मेरिट के आधार पर होगी, इसलिए इसमें 10वीं-12वीं और कॉलेज के अंक भी अहम भूमिका निभाएंगे।

केवल एक बार मेरिट के आधार पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितम्बर को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें स्पेशल एजुकेटर (Special Educator Recruitment) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 के प्रावधानों में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। नियमों को शिथिल करते हुए चयन परीक्षा की जगह इस बार मेरिट के आधार पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की मंजूरी दी है।

Raigarh drug racket husband wife: रायगढ़ में पति-पत्नी बेच रहे थे नशीली दवाएं, घर से मिला 8 लाख कैश
President Guide Certificate : राष्ट्रपति भवन से मिला सम्मान,  दुर्ग की बेटी कुसुम सिन्हा बनीं पूरे छत्तीसगढ़ की शान
रायपुर गणेश पंडाल में आइटम सॉन्ग पर विवाद, मूर्ति को ढका और लाइट बंद; भजन-कीर्तन से जताया विरोध, FIR दर्ज
सड़कों पर मवेशी बना हादसों का कारण: हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा समाधान
Haridwar Audi Tourists Police Dispute : महिला ने सब-इंस्पेक्टर को दी धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BDG Satta App Network : मामले में दूसरे…

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?