CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rohit Sharma : रोहित शर्मा के आगे फेल हो जाती है धोनी की हर चाल! 

Rohit Sharma : रोहित शर्मा के आगे फेल हो जाती है धोनी की हर चाल! 

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share
Rohit Sharma
Rohit Sharma

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में रविवार को खेले गए मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी की.

इस सीजन उनका बल्ला खामोश था. लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई. आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हमेशा ही चेन्नई के लिए मुश्किल पहेली रहे हैं. धोनी के पास रोहित को रोकने के लिए कोई ठोस हथियार नहीं है.

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा फिफ्टी मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट की बात करें तो इसमें रोहित शर्मा का नाम अब शामिल हो गया है. इसमें विराट कोहली और शिखर धवन का नाम पहले से ही शामिल है. देखें लिस्ट…

9 – शिखर धवन
9 – विराट कोहली
9 – डेविड वार्नर
9 – रोहित शर्मा

चेन्नई के खिलाफ रोहित (Rohit Sharma) की पिछली पारियों पर नजर डालें तो रोहित दो बार 0 पर आउट हुए हैं. लेकिन एक पारी में उन्होंने नाबाद शतक लगाया है और एक पारी में नाबाद 76 रनों की जिताऊ पारी खेली है. 

बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. चेन्नई ने शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा की फिफ्टी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी मुंबई ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 16वें ओवर में ही इसे चेज कर लिया और 9 विकेट से मैच जीत लिया. 

रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 4 चौके शामिल थे. वहीं सूर्या ने 30 गेंद में 68 रनों की तूफानी पारी खेली. सूर्या के बल्ले से 5 छक्के और 6 चौके निकले. जिसके चलते मुंबई ने 16वें ओवर में ही चेन्नई के 177 रनों के लक्ष्य को आसानी से चेज कर लिया. 

Wankhede stadium is buzzing 🥳

Rohit Sharma is depositing them into the second tiers 🔥

Updates ▶ https://t.co/v2k7Y5sIdi#TATAIPL | #MIvCSK | @ImRo45 | @mipaltan pic.twitter.com/BAFtGG3DB1

— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
Team India : T20 रैंकिंग के टॉप-2 बल्लेबाज अभिषेक और तिलक को एशिया कप में जगह
IPL 2026 Orange Cap : ऑरेंज कैप की जंग हुई रोमांचक, आज टॉप पर पहुंच सकते हैं संजू
Hardik Pandya Injury Update : पैर में मोच, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
Smriti Mandhana wedding twist: पिता की सेहत सुधरी, लेकिन रिश्ते पर नया मोड़—शादी की नई तारीख पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 Today Match : आज KKR का CSK से मुकाबला, देखें रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?