CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

By Newsdesk Admin
30/06/2026
Share
Jashpur Tourism
Jashpur Tourism

सीजी भास्कर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में (Jashpur Tourism) अपनी प्राकृतिक वादियों, झरनों, धार्मिक स्थलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के कारण छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक अब जशपुर का रुख कर रहे हैं।

Contents
  • प्राकृतिक वादियां और झरने बना रहे खास आकर्षण
  • रानीदाह, राजपुरी और मयाली नेचर कैम्प बढ़ा रहे पर्यटन की पहचान
  • कैलाश गुफा और मधेश्वर पहाड़ आस्था के प्रमुख केंद्र
  • कोतेबिरा और खुडिया रानी गुफा भी खींच रहे पर्यटकों का ध्यान
  • बेहतर संपर्क सुविधा से आसान हुआ सफर
  • ग्रामीण पर्यटन से बढ़ रही स्थानीय आजीविका

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

प्राकृतिक वादियां और झरने बना रहे खास आकर्षण

(Jashpur Tourism) के अंतर्गत जिले की हरी-भरी पहाड़ियां, घने साल के जंगल, कल-कल बहते झरने, स्वच्छ नदी-नाले और शांत वातावरण प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। महानगरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून और प्राकृतिक अनुभव की तलाश में हर वर्ष हजारों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। जशपुर में प्रकृति, रोमांच, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

रानीदाह, राजपुरी और मयाली नेचर कैम्प बढ़ा रहे पर्यटन की पहचान

जशपुर मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित रानीदाह जलप्रपात वर्षा ऋतु में अपनी मनमोहक प्राकृतिक छटा के लिए प्रसिद्ध है। वहीं बगीचा विकासखंड का राजपुरी जलप्रपात भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। कुनकुरी स्थित मयाली नेचर कैम्प एडवेंचर गतिविधियों, बोटिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है।

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

कैलाश गुफा और मधेश्वर पहाड़ आस्था के प्रमुख केंद्र

बगीचा विकासखंड स्थित कैलाश गुफा प्राकृतिक रूप से निर्मित अद्भुत गुफा है, जहां भगवान शिव का मंदिर और संत गहिरा गुरु का आश्रम स्थित है। वहीं कुनकुरी क्षेत्र का मधेश्वर पहाड़ विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। यह स्थल धार्मिक आस्था और प्राकृतिक आश्चर्य का अद्वितीय उदाहरण माना जाता है।

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

कोतेबिरा और खुडिया रानी गुफा भी खींच रहे पर्यटकों का ध्यान

फरसाबहार विकासखंड में ईब नदी के किनारे स्थित कोतेबिरा अपनी विशाल प्राकृतिक चट्टानों, शांत वातावरण और सुंदर पहाड़ी श्रृंखलाओं के लिए प्रसिद्ध है। वहीं बगीचा विकासखंड की खुडिया रानी गुफा ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां प्रकृति और इतिहास का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

बेहतर संपर्क सुविधा से आसान हुआ सफर

(Jashpur Tourism) को बढ़ावा देने के लिए सड़क संपर्क भी लगातार बेहतर किया गया है। जशपुर सड़क मार्ग से प्रदेश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। निकटतम रेलवे स्टेशन रांची और झारसुगुड़ा हैं, जबकि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (रांची) और झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए आसानी से जशपुर पहुंचा जा सकता है। रायगढ़, सरगुजा और बिलासपुर से भी जिले का सड़क संपर्क सुगम है।

प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

ग्रामीण पर्यटन से बढ़ रही स्थानीय आजीविका

जिले में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच होमस्टे स्थापित किए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों को होमस्टे संचालन, आतिथ्य प्रबंधन और पर्यटक सेवाओं का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे रोजगार और आय के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने केरे गांव को मॉडल ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया है, जहां पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन शैली का अनुभव मिल रहा है।

प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था, रोमांच और आदिवासी संस्कृति का अनूठा संगम समेटे (Jashpur Tourism) आज छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। यहां आने वाला प्रत्येक पर्यटक प्रकृति के बीच सुकून, रोमांच और यादगार अनुभव लेकर लौट रहा है।

Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती की मांग तेज, डीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री निवास का किया घेराव
Unique Holi Tradition: इस गांव में तिथि नहीं, सिर्फ मंगलवार और शनिवार को ही मनती है होली
Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि
B.Sc Nursing Admission : 10 परसेंटाइल वाले अभ्यर्थी भी अब ले सकेंगे बी.एससी. नर्सिंग में प्रवेश
BJP जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया पर FIR के आदेश:कांग्रेस नेता राजीव अग्रवाल समेत 6 पर भी केस दर्ज होगा; जमीन फर्जीवाड़ा मामले में फैसला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?