सीजी भास्कर, 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच दोनों राज्यों से जुड़े मुद्दों, विकास और आपसी सहयोग को लेकर चर्चा हुई। बैठक में लंबे समय से चले आ रहे Mahanadi Water Dispute का मुद्दा भी उठा।

महानदी विवाद पर सकारात्मक चर्चा Mahanadi Water Dispute
सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध हैं। साझा मुद्दों पर बातचीत और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर साय ने कहा कि अब सकारात्मक माहौल बना है। दोनों राज्यों की पहल और केंद्र के सहयोग से इस मामले के समाधान की उम्मीद जताई गई।
यह भी पढ़ें: DUSU Election : डूसू चुनाव में NSUI का खाता नहीं खुला, अब उम्मीदवार चयन और रणनीति पर होगी समीक्षा
2016 से चला आ रहा है विवाद
महानदी के जल बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच विवाद 2016 में सामने आया था। ओडिशा ने छत्तीसगढ़ में महानदी की ऊपरी धारा पर बन रहे बैराजों और परियोजनाओं को लेकर आपत्ति जताई थी। इसके समाधान के लिए 2018 में ट्रिब्यूनल का गठन किया गया था।
यह भी पढ़ें: Raipur Traffic : गणेशोत्सव में बदली रायपुर की यातायात व्यवस्था, 27 सितंबर तक दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री
लिंगराज मंदिर में पूजा
ओडिशा दौरे के दौरान सीएम विष्णु देव साय ने पत्नी के साथ भगवान लिंगराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
खबरें और भी हैं…Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख


