CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CSK vs RCB : चेन्नई ने खुद ही ल‍िखी अपनी हार की कहानी, आखिर क्यों खेल रहे हैं धोनी आईपीएल, नंबर 9 पर बल्लेबाजी से उठे सवाल

CSK vs RCB : चेन्नई ने खुद ही ल‍िखी अपनी हार की कहानी, आखिर क्यों खेल रहे हैं धोनी आईपीएल, नंबर 9 पर बल्लेबाजी से उठे सवाल

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share
CSK vs RCB
CSK vs RCB

सीजी भास्कर, 29 मार्च। मैच जीतना या हारना टीम के खिलाड़ियों की मानसिकता पर निर्भर करता है। जब टीम संघर्ष करती है और हारती है, तो यह समझ में आता है, लेकिन अगर वे आत्मसमर्पण के मूड में नजर आते हैं, तो सवाल उठने लगते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RCB) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए मैच में यह स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

चेन्नई के चेपॉक में, जो ‘अभेद्य किला’ पांच बार की IPL चैंपियन CSK ने RCB के खिलाफ 17 वर्षों तक बनाए रखा था, उसे टीम ने अपनी गलतियों के कारण ध्वस्त कर दिया। इस स्थिति से सबसे अधिक निराश महेंद्र सिंह धोनी थे, जो नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए।

इस मैच में आरसीबी (CSK vs RCB) ने जो प्रदर्शन किया, उसके लिए उनके प्रशंसक पिछले 17 सालों से इंतजार कर रहे थे। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में, उनकी टीम ने आखिरी बार 2008 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में CSK के खिलाफ जीत हासिल की थी।

द्रविड़ के बाद अनिल कुंबले, विराट कोहली, और फाफ डु प्लेसिस जैसे कई कप्तान आए, लेकिन चेन्नई के इस मैदान पर कोई भी जीत का परचम नहीं लहरा सका। लेकिन 2025 के आईपीएल सीजन में रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में यह उपलब्धि हासिल की।

अब इस मुकाबले की बात करते हैं। टॉस ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता और रजत पाटीदार की RCB को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। RCB ने संयमित शुरुआत की, और उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने भी धैर्यपूर्वक खेला।

रजत पाटीदार ने 32 गेंदों पर 51 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने निचले क्रम में आकर 8 गेंदों पर 22 रन जोड़े। RCB ने 20 ओवर में 196/7 का स्कोर खड़ा किया। नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि मथीशा पथिराना को 2 सफलताएं मिलीं।

अब CSK के रन चेज की बारी थी। उनका टॉप ऑर्डर शुरुआत से ही बिखर गया, जिससे मिडिल ऑर्डर भी स्थिति को संभाल नहीं सका। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने RCB के बल्लेबाजों पर शुरू से ही दबाव बना दिया।

8 रन के स्कोर पर, जोश हेजलवुड ने चेन्नई को राहुल त्रिपाठी (5) और ऋतुराज गायकवाड़ (0) को डगआउट में भेज दिया। खास बात यह थी कि दोनों ही बल्लेबाज हेजलवुड की बाउंसर पर आउट हुए। हेजलवुड ने बाद में रवींद्र जडेजा (आठवां विकेट) को भी बाउंसर से ही आउट किया, इस तरह उन्होंने कुल 3 विकेट लिए और तीनों बाउंसर पर।

अब मैच पर लौटते हैं… दूसरी ओर रचिन रवींद्र (41) ने कुछ स्थिरता दिखाई, लेकिन चेन्नई के विकेटों का पतझड़ शुरू हो चुका था। 2 विकेट गिरने के बाद, CSK के दीपक हुड्डा भी 9 रन बनाकर चलते बने, उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया। इस प्रकार, चेन्नई ने 28 गेंदों पर 26 रन बनाए और तीन विकेट खो दिए।

दूसरी ओर, चेन्नई (CSK vs RCB) के अन्य बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो रहे थे। सैम करन ने 13 गेंदों का सामना करते हुए केवल 8 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। इसके बाद, यश दयाल ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को बोल्ड किया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने शिवम दुबे को 19 रन के मामूली स्कोर पर आउट कर दिया। दुबे के आउट होते ही चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 80 रन हो गया।

धोनी से पहले आए अश्व‍िन, बेतुका फैसला (CSK vs RCB)

महेंद्र सिंह धोनी, जो चेन्नई टीम के सबसे बड़े आइकन हैं, से उम्मीद थी कि वह कम से कम रविचंद्रन अश्विन से पहले बल्लेबाजी के लिए आएंगे, लेकिन उन्होंने अपने फैन्स और क्रिकेट विश्लेषकों को निराश किया। अश्विन पहले बल्लेबाजी करने आए और 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर आउट हो गए। धोनी तब मैदान में उतरे जब चेन्नई का स्कोर 99/7 था, और अश्विन जा चुके थे।

शायद यह एक ‘मजबूरी’ थी कि धोनी को मैदान में आना पड़ा, क्योंकि उसके बाद केवल नूर अहमद और खलील अहमद ही बचे थे। वह आए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कमेंट्री बॉक्स में मौजूद आकाश चोपड़ा ने जब धोनी के करीबी दोस्त सुरेश रैना से पूछा कि क्या धोनी को थोड़ा ऊपर बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए थी, तो रैना को भी सहमति देनी पड़ी।

✌ in ✌ for @RCBTweets 🥳

Plenty to celebrate for Royal Challengers Bengaluru as they beat #CSK and add 2️⃣ more points to their account! 🙌🙌

Scorecard ▶ https://t.co/I7maHMwxDS #TATAIPL | #CSKvRCB pic.twitter.com/WnXJJhTuVM

— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2025

धोनी (CSK vs RCB) के फैन्स की उम्मीद है कि अगर यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन है, तो कम से कम वह उस पोजीशन पर खेलें जहां उनकी वास्तव में जरूरत है। क्योंकि धोनी का नंबर 9 पर बल्लेबाजी करना, यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल है।

1: नंबर 9 पर धोनी के खेलने का क्या मतलब है? लोअर डाउन में क्यों खेल रहे हैं. अश्व‍िन बल्लेबाजी में धोनी से तो बेहतर बिल्कुल नहीं हैं.
2: धोनी सैम करन से ऊपर खेलने आते, क्योंकि वो स्प‍िनर्स को ज्यादा बेहतर खेलते हैं. करन के आउट होने पर CSK का स्कोर 52/4 हो गया था.
3: कुछ छक्के मारना और नीचे खेलने ना… चेन्नई हारे और धोनी बल्ले से धूमधड़ाका करें, इसका क्या ही मतलब है. इस पर भी सोशल मीडिया पर फैन्स ने सवाल उठाए.
4: चेन्नई ही संभवत: इस आईपीएल की एकमात्र टीम है, जहां उनके विकेटकीपर बल्लेबाज नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आते हैं.
5: वीरेंद्र सहवाग ने तंज कसते हुए कहा वो तो तब आते हैं जब आख‍िरी ओवर रहता है, इस बार वो थोड़ा जल्दी आ गए. इरफान पठान ने भी ल‍िखा धोनी नंबर 9 पर खेलें, वह इस बात के पक्ष में नहीं हैं.
6: सबसे बड़ा सवाल तो चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स पर भी उठा, जो अपनी टीम की हार से ज्यादा धोनी के छक्कों पर खुश हो रहे थे.
7: वहीं धोनी ने शुरुआत में ओवर ड‍िफेंस‍िव भी लगे, उन्होंने शुरुआती 7 गेंदों पर महज 5 रन बनाए थे.

A never ending story 😊

Last over 🤝 MS Dhoni superhits 🔥

Scorecard ▶ https://t.co/I7maHMwxDS #TATAIPL | #CSKvRCB | @ChennaiIPL pic.twitter.com/j5USqXvf7r

— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2025
Rohit Sharma Injury : रोहित शर्मा को जाना होगा हॉस्पिटल, MI की टेंशन बढ़ी, खेल पाएंगे अगला मैच?
खत्म हुआ युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का रिश्ता, कोर्ट ने दिया तलाक
INDW vs SLW 5th T20 Highlights : भारत ने साल के आखिरी मैच में दर्ज की शानदार जीत, श्रीलंका का 5-0 से क्लीन स्वीप
Big blow to Team India : अफगानिस्तान वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे किंग कोहली
Joe Root Record: जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर की बराबरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?