CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shreyas Iyer T20 Return : तिलक वर्मा की चोट से खुल सकता है रास्ता, क्या T20 वर्ल्ड कप और NZ सीरीज खेलेंगे श्रेयस अय्यर?

Shreyas Iyer T20 Return : तिलक वर्मा की चोट से खुल सकता है रास्ता, क्या T20 वर्ल्ड कप और NZ सीरीज खेलेंगे श्रेयस अय्यर?

By Newsdesk Admin
08/01/2026
Share
Shreyas Iyer T20 Return
Shreyas Iyer T20 Return

सीजी भास्कर 8 जनवरी। टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज Tilak Varma की अचानक आई चोट ने चयनकर्ताओं (Shreyas Iyer T20 Return) की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन इसी के साथ एक अनुभवी बल्लेबाज की वापसी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान टेस्टिकुलर इंजरी के कारण तिलक वर्मा टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

उनकी सर्जरी हो चुकी है और मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पूरी तरह फिट होने में करीब 3 से 4 हफ्ते लग सकते हैं। ऐसे में 21 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी की स्थिति में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में बड़ा खालीपन पैदा हो सकता है। इसी वजह से चयन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक Shreyas Iyer इस समय सबसे मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं। अय्यर नंबर 3 से लेकर नंबर 5 तक बल्लेबाजी कर सकते हैं और बड़े टूर्नामेंट्स का अनुभव भी उनके पक्ष में जाता है।

अगर टी20 रिकॉर्ड पर नजर डालें तो श्रेयस अय्यर का आंकड़ा काफी मजबूत है। उन्होंने 47 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.66 की औसत से 1104 रन बनाए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 136 से ऊपर (Shreyas Iyer T20 Return) का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं। हालांकि अय्यर दिसंबर 2023 के बाद से टी20 इंटरनेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने 3 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेला था।

टी20 इंटरनेशनल से दूर रहने के बावजूद अय्यर की फॉर्म पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। आईपीएल 2025 में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 17 मैचों में 50.33 की औसत से 604 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 से ज्यादा का रहा और 6 अर्धशतक उनके नाम रहे। यही वजह है कि चयनकर्ता उन्हें फिर से टी20 प्लान में शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, तिलक वर्मा का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित (Shreyas Iyer T20 Return) हो सकता है। उन्होंने अब तक 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में करीब 50 की औसत से 1183 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 144 से ज्यादा का है। तिलक टी20 इंटरनेशनल में दो शतक जड़ चुके हैं और वह ICC T20 रैंकिंग में टॉप-3 बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। अगर वह T20 वर्ल्ड कप तक फिट नहीं हो पाते हैं, तो यह भारतीय टीम की रणनीति पर असर डाल सकता है।

हालांकि राहत की बात यह है कि टीम इंडिया के पास विकल्पों की कमी नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रस्तावित टी20 सीरीज के लिए घोषित टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि तिलक वर्मा की रिकवरी कितनी तेज होती है और क्या चयनकर्ता श्रेयस अय्यर को एक बार फिर टी20 टीम में मौका देते हैं।

IND vs ENG : केएल राहुल ने इंग्लैंड में बनाया एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने
From struggle to success : बस्तर के हॉस्टल से निकले 11 खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर जीत रहे पदक
Vaibhav Suryavanshi Power: 14 साल का ये बल्लेबाज़ ओमान के गेंदबाज़ों के दिल में क्यों बैठा डर?
National Sports Day Chhattisgarh : राष्ट्रीय खेल दिवस को सिर्फ छह दिन, नहीं हुई पुरस्कारों के पात्रों के नाम की घोषणा
Mehak selected in the Indian women’s cricket team : श्रीलंका दौरे के लिए बनीं उपकप्तान; CM साय ने किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

Dhamtari Balod Irrigation : धमतरी-बालोद में सिंचाई को बड़ा बूस्ट, 5 योजनाओं के लिए 21.50 करोड़ मंजूर
Dhamtari Balod Irrigation : धमतरी-बालोद में सिंचाई को बड़ा बूस्ट, 5 योजनाओं के लिए 21.50 करोड़ मंजूर

धमतरी-बालोद में सिंचाई व्यवस्था (Dhamtari Balod Irrigation) को…

Bilaspur Jan Darshan
Bilaspur Jan Darshan : कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, रोजगार और मुआवजे की मांग पर दिए कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रोजगार, मुआवजा, मजदूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?