CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mehak selected in the Indian women’s cricket team : श्रीलंका दौरे के लिए बनीं उपकप्तान; CM साय ने किया सम्मानित

Mehak selected in the Indian women’s cricket team : श्रीलंका दौरे के लिए बनीं उपकप्तान; CM साय ने किया सम्मानित

By Newsdesk Admin
13/06/2026
Share
U-19 Women Cricket Team 
U-19 Women Cricket Team 

सीजी भास्कर, 13 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 एवं वनडे दोनों टीमों का उपकप्तान नियुक्त किए जाने पर महक नरवासे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर महक का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। (Mehak selected in the Indian women’s cricket team)

Contents
  • खूब खेलो, आगे बढ़ो और नई ऊंचाइयों को छुओ :Mehak selected in the Indian women’s cricket team
  • खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही सरकार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महक नरवासे की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार या राजनांदगांव जिले की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। प्रदेश की बेटियां आज खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रही हैं। महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।

खूब खेलो, आगे बढ़ो और नई ऊंचाइयों को छुओ :Mehak selected in the Indian women’s cricket team

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महक आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम गौरवान्वित करेंगी। उन्होंने महक को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “खूब खेलो, आगे बढ़ो और नई ऊंचाइयों को छुओ। आपकी सफलता प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगी।”

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही सरकार

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान के रूप में चयन प्रदेश में विकसित हो रहे खेल वातावरण और खिलाड़ियों को मिल रहे अवसरों का उत्कृष्ट उदाहरण है। महक नरवासे ने सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके पिता राधेश्याम नरवासे, महापौर मधुसूदन यादव, कोच मनोज तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Eklavya Residential School Admission : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Naxal Encounter Chhattisgarh : फोर्स ने पहाड़ों में घेरकर 5 करोड़ के इनामी समेत 12 नक्सलियों को किया ढेर, हेलीकॉप्टर से लाए गए शव
Ancient Manuscript Discovery : छत्तीसगढ़ में मिला 375 साल पुराना ज्ञान का खजाना, 38 दुर्लभ पांडुलिपियों ने खोले इतिहास के नए द्वार
Headmaster Suspension : शासकीय प्राथमिक शाला बैरडीहखुर्द के प्रधान पाठक निलंबित
रिटायर होने के बाद भी BSP टाउनशिप के आवास पर कब्जा जमाए अधिकारी का घर हुआ सील, संपदा न्यायालय के आदेश पर नसेवि ने सेक्टर-5 में अपने पूर्व अधिकारियों के रिटेंशन आवास पर लगाया ताला, सामान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस
Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस

महिला के बचत खाते से 14 लाख रुपए…

Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान
Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान (Aniruddhacharya Statement)…

Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या (Antara…

Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड
Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड

सीजी भास्कर, 15 सितंबर : छत्तीसगढ़ के एक…

GPM Wife Murder Case
GPM Wife Murder Case : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पति, चाकू से गले पर वार कर हत्या; झाड़ियों में फेंका शव

GPM Wife Murder Case : गौरेला थाने में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?