CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs ENG : केएल राहुल ने इंग्लैंड में बनाया एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने

IND vs ENG : केएल राहुल ने इंग्लैंड में बनाया एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने

By Newsdesk Admin
23/07/2025
Share
IND vs ENG
IND vs ENG

सीजी भास्कर, 23 जुलाई| IND vs ENG : मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं.

इस खास मुकाम तक पहुंचने वाले वे भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ ही कर सके हैं. इंग्लैंड की पिचें जहां सीम और स्विंग गेंदबाज़ों के लिए जानी जाती हैं, वहां टिककर रन बनाना भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है. ऐसे में राहुल का यह प्रदर्शन बेहद अहम माना जा रहा है.

सचिन तेंदुलकर – 1575 रन * राहुल द्रविड़ – 1376 रन *सुनील गावस्कर– 1152 रन * विराट कोहली– 1096 रन * केएल राहुल– 1000+ रन

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राहुल ने खुद को विदेशी सरजमीं पर भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने इंग्लैंड के लॉर्ड्स, ओवल, हेडिंग्ले और अब मैनचेस्टर में भी उपयोगी पारियां खेली हैं.

3 बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच आज (23 जुलाई) से शुरू हो गया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. अंशुल कम्बोज का डेब्यू हुआ. वहीं टीम में 3 बदलाव हुए हैं. करुण की जगह साई सुदर्शन को शामिल किया गया है. चोटिल आकाश दीप और नीतीश रेड्डी की जगह कम्बोज और शार्दुल ठाकुर को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. 

मैनचेस्टर के ल‍िए भारत की प्लेइंग 11:  यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज

मैनचेस्टर के ल‍िए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर.

IPL 2026 Young Players : इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें, टीम इंडिया का दरवाजा कर सकते हैं खटखट
ODI World Cup 2027 : साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा विश्व कप, जानिए किस देश ने सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट कराए
IPL 2025 से पहले जसप्रीत बुमराह पर आई बुरी खबर, मुंबई इंडियंस को करारा झटका
ESIC Land Allotment CG : ईएसआई औषधालय निर्माण का रास्ता साफ, कलेक्टर ने शासकीय भूमि आवंटन को दी मंजूरी
Asia Cup 2018 : दर्द से कराहते जाधव ने बांग्लादेश को चटाई थी धूल, भारत ने कुछ यूं जीता था 2018 एशिया कप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?