सीजी भास्कर, 9 अगस्त : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज (IND Vs SL Practice Match ) से पहले टीम इंडिया अभ्यास मैच खेल रही है। श्रीलंका-11 के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 357 रन बना लिए हैं। टीम अब श्रीलंका-11 की पहली पारी के स्कोर से महज 6 रन पीछे है।
पडिक्कल का शानदार शतक, तीसरे नंबर के लिए मजबूत दावा
भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल (IND Vs SL Practice Match ) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 142 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी ने टेस्ट टीम में तीसरे नंबर के बल्लेबाज को लेकर चल रही चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है। पडिक्कल ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया और अपनी दावेदारी मजबूत की।
यह भी पढ़ें : Jharkhand Student Protest : पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी, हेमंत सोरेन सरकार से दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा
रवींद्र जडेजा ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 63 रन बनाए। वहीं मानव सुथार ने 41 रन की उपयोगी पारी खेली। दिन के आखिरी समय में गुरनूर बरार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 36 रन ठोक दिए।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, भाटापारा में ट्रैक पर पानी से ट्रेनें प्रभावित
आखिरी ओवर में गुरनूर ने जड़े चार छक्के
गुरनूर बरार ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी अपना दम दिखाया। उन्होंने दिन के आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर टीम इंडिया के स्कोर को श्रीलंका-11 के करीब पहुंचा दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने अभ्यास मैच में सभी का ध्यान खींचा।
यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथी का आतंक, बस्ती के पास पहुंचे जंगली हाथी ने ग्रामीण की जान ली
ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल रहे फ्लॉप
भारत (IND Vs SL Practice Match ) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पंत महज 2 रन और जुरेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
यह भी पढ़ें : Opium Cultivation Case : दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का बड़ा खुलासा, भाजपा नेता समेत 8 पर आरोप तय
श्रीलंका-11 ने पहले दिन बनाए थे 363 रन
इससे पहले मुकाबले के पहले दिन श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 90 ओवर में 8 विकेट खोकर 363 रन बनाए थे। टीम की ओर से रविंदु रसान्था ने 71, निशान मदुश्का ने 66 और कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार को एक सफलता मिली। अब मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम की नजरें श्रीलंका-11 के स्कोर को पार कर बढ़त हासिल करने पर होंगी।
यह भी पढ़ें : Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई



