सीजी भास्कर, मस्कट, 6 नवंबर 2026। एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत (India U19 vs Nepal U19) ने जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। शुक्रवार को अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 19.1 ओवर में 129 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग रहे, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाया।
यह भी पढ़ें : National Conference : पार्टी में बगावत की अटकलों पर फारूक अब्दुल्ला का जवाब, बोले- न कभी टूटी है, न टूटेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस
आर्यवीर का तूफानी अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार शुरुआत दिलाई। आर्यवीर ने 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अभय यादव की गेंद पर छक्का लगाकर आर्यवीर ने यह उपलब्धि हासिल की। दूसरी ओर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। लक्ष्य ने 63 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों के सामने नेपाली गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। भारत ने 19.1 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें : IMD Weather Alert : 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ का असर; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
ईशान ने गेंद से मचाया धमाल
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम (Nepal U19 Cricket Team) 42.3 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नेपाल की ओर से दर्श सोनार ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 93 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया। आशीष लुहार ने 45 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज नीरज कुमार यादव ने 20 रन बनाए। इनके अलावा नेपाल का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। भारत की ओर से ईशान सूद ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके। अर्जुन राजपूत ने भी तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। यशवीर गौड़ को दो विकेट मिले, जबकि काव्य पटेल और मनाल चौहान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
यह भी पढ़ें : Bhilai Factory Fire : भिलाई की फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी; 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
पाकिस्तान से अगला मुकाबला
नेपाल पर जीत के बाद भारतीय टीम (India U19 Asia Cup 2026) का अगला मुकाबला 8 नवंबर को पाकिस्तान से होगा। यह मैच अल अमेरात में खेला जाएगा। इसके बाद भारत 10 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मैदान में उतरेगा। अंडर-19 एशिया कप में भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, नेपाल और यूएई की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया को रखा गया है। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर और फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें : Raipur Police : रायपुर में नॉर्थ जोन पुलिस का बड़ा अभियान, एक सप्ताह में 200 लोगों पर कार्रवाई
भारत की प्लेइंग इलेवन
आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत और यशबर्धन चौहान।
नेपाल की प्लेइंग इलेवन
आशीष लुहार (विकेटकीपर), अभय यादव, बिपिन शर्मा (कप्तान), दर्श सोनार, नीरज कुमार यादव, निश्चल छेत्री, नितेश पटेल, प्रसिद्ध जैशी, सचिन भट्ट, सुशील रावल और सूर्यांशु कोइराला।
यह भी पढ़ें : Auto Sales : अक्टूबर में ऑटो बाजार को बड़ा झटका, गाड़ियों की बिक्री 23.8% घटी; दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा प्रभावित



