सीजी भास्कर, 6 नवंबर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए नॉर्थ जोन पुलिस ने एक सप्ताह तक विशेष अभियान (Raipur Police ) चलाया। इस दौरान अलग-अलग मामलों में कुल 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने अवैध हथियार, जुआ और शराब से जुड़े मामलों के साथ शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर भी शिकंजा कसा।

आर्म्स एक्ट में कट्टा बरामद, जुआरी भी पकड़े गए Raipur Police
पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के 3 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। गुढ़ियारी में एक आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा भी बरामद हुआ।
वहीं, जुआ खेलते हुए 36 लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से 1 लाख 26 हजार 100 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की गईं।
यह भी पढ़ें…Korba Crime : कोरबा में घर के अंदर मृत मिली महिला, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से जांच
शराब के मामलों में भी कार्रवाई
अभियान के दौरान आबकारी एक्ट के 8 मामलों में 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा धारा 36(सी) के तहत 4 प्रकरण दर्ज कर 4 लोगों पर कार्रवाई (Raipur Police) हुई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और वारंट तामील
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए BNSS की धारा 170 के तहत 71 लोगों और धारा 126/135(3) के तहत 85 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अलग-अलग थानों में 35 वारंट भी तामील कराए गए।
पुलिस के मुताबिक, अवैध हथियार, नशे और जुए जैसी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे (Raipur Police) भी जारी रहेगा।



